फतेहपुर

फतेहपुर: छात्र की मौत पर हंगामा, विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा, बीजेपी बूथ अध्यक्ष से मिलने पहुंचे सपा सांसद

Protest demonstration at police station: फतेहपुर में छात्र की मौत पर नामी विद्यालय के प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के बीजेपी बूथ अध्यक्ष चाचा ने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा माफिया और पुलिस पर कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया।
2 min read
कोतवाली में धरना प्रदर्शन, फोटो सोर्स- पत्रिका
कोतवाली में धरना प्रदर्शन, फोटो सोर्स- पत्रिका

Fatehpur Uproar Over Student Death: फतेहपुर में हृदयविदारक घटना सामने आई है। जब प्राइवेट इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जो स्कूल पढ़ने गया था। लेकिन शहर से 20 किलोमीटर दूर गंभीर हालत में मिला था। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि विद्यालय में नकल की पर्ची मिलने पर मारपीट की गई और 15 सौ का फाइन लगाया गया। मुकदमा दर्ज न होने पर परिजनों ने रात में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद गैर-इरादतन हत्या का दर्ज किया गया। सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल मृतक परिजन से मिलने पहुंचे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

नकल की पर्ची मिलने पर पिटाई

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी तेजस द्विवेदी के शिवपुरम स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल में इंटर का छात्र था। जिसने हाई स्कूल में टॉप किया था। परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार को नकल करने के आरोप में कॉलेज के अंदर पिटाई की गई और 15 सौ का जुर्माना लगाया गया। इतना नहीं रेसट्रीकेशन कर विद्यालय प्रबंधन ने उसे घर भेज दिया।

शहर से बाहर मिला छात्र

परिजनों के अनुसार उन्हें जानकारी मिली कि तेजस औद्योगिक क्षेत्र सौंरा स्थित पानी टंकी के पास पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। तेजस का की साइकिल करीब 20-25 मीटर दूर पड़ी मिली। गंभीर रूप से घायल तेजस को उपचार के लिए कानपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रोते-बिलखते मृतक परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सदर कोतवाली पुलिसने रात में हंगामा बढ़ता देख विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्या कहते हैं मृतक के बूथ अध्यक्ष चाचा?

मृतक के चाचा संजय द्विवेदी ने बताया कि वह 15 साल से बीजेपी का बूथ अध्यक्ष है। लेकिन हादसे के बाद भी उनके पास पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं आया है। पार्टी में होने के बाद भी उन्हें मुकदमा दर्ज करने के लिए 6 घंटे थाने में बैठना पड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए और बीजेपी सरकार का जो नियम है उसके अनुसार बुलडोजर चलना चाहिए। आरोपी शिक्षा माफिया है। पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज करने में 6 घंटे लगा दिए गिरफ्तारी में 6 महीने भी लगा सकते हैं। सपा सांसद में न्याय दिलाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा...

सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल आज मृतक परियों से मिलने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। मृतक परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। उन्हें अदालत और न्याय पर भरोसा है। ‌एक सवाल के जवाब में सपा सांसद ने कहा कि देर से कानूनी कार्रवाई करने पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोट विद्यालय के अंदर होना स्पष्ट नहीं पाया गया।‌ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाई गई चोटों के वास्तविक कारण की वैज्ञानिक विधि से विवेचना की जा रही है। जिसके खिलाफ साक्ष्य प्राप्त होंगे उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Aug 2026 06:07 pm
Published on:
29 Aug 2026 06:06 pm
Also Read
View All
आगरा में जयंत चौधरी की हुंकार: किसानों के मुद्दों पर बोले केंद्रीय मंत्री- ‘इथेनॉल और आलू किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

‘चीखते-चीखते सब भागे, तभी धमाके से ढह गई छत’, कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हादसा? कारोबारी की पत्नी ने बताया आंखों देखा हाल!

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

फतेहपुर की इस सीट पर नहीं चला किसी एक दल का दबदबा, तीन चुनाव में तीन अलग दल, क्या 2027 में फिर बदलेगा चुनावी समीकरण