फतेहपुर

हिस्ट्रीशीटर के घर वालों ने नहीं मानी फतेहपुर पुलिस की बात, कर दी गई पीट कर हत्या, देखें वीडियो

murder of history sheeter: फतेहपुर में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करने के लिए परिवार वालों को नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया, जिसकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। एसपी ने घटना की जानकारी दी। ‌
2 min read
फतेहपुर एसपी, फोटो सोर्स- फतेहपुर पुलिस
फोटो सोर्स- फतेहपुर पुलिस

History-sheeter beaten to death in Fatehpur: फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर को लाठी-डंडे और हथौड़े से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रिफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी फतेहपुर में बताया मृतक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ करीब 22 मुकदमें दर्ज है। जिसके पिता और भाई के खिलाफ भी मुकदमा है। मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस ने नोटिस देकर मृतक को मानसिक अस्पताल भेजने की सलाह दी थी। घटना के संबंध में 10 को नामजद किया गया है। जिसमें सभी की पहचान की जा रही है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला हुसैन गंज थाना क्षेत्र का है।

गाली गलौज के बाद लोगों ने की पीटाई

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रहीमालन गांव निवासी अभिमन्यु उर्फ कुन्नू को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अभिमन्यु की पिटाई करते लोग दिख रहे हैं। एक महिला मुन्नू को बचाने का प्रयास करती है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती। अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो जाता है।

उपचार के दौरान कुन्नू की मौत

घायल अभिमन्यु को अस्पताल में भर्ती कराया गया।‌ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें अभिमन्यु उर्फ कुन्नू, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। परिवार के सदस्यों में पिता और भाई पर भी मुकदमा चल रहे हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक कुन्नू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीते 13 मार्च को हुसैनगंज थाना प्रभारी ने परिवार को नोटिस देकर बताया था कि उसे मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कर दे, जिसके कारण कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लेकिन घर वालों ने ध्यान नहीं दिया। ‌

वीडियो के आधार पर हो रही आरोपियों की पहचान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के पहले मृतक कुन्नू यादव उर्फ अभिमन्यु ने हमलावरों के साथ गाली गलौज, मारपीट और पत्थर फेंकने की घटना की थी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठा होकर कुन्नू यादव पर हमला बोल दिया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। शेष अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ‌

Updated on:
03 May 2026 02:04 pm
Published on:
03 May 2026 02:01 pm