फतेहपुर

किसान की बेटी ने हाई स्कूल में किया सेकेंड टॉप, सैनिक बनकर बार्डर पर लड़ना चाहती है

यूपी बोर्ड में सेकेंड टॉप करने वाली यशस्वी एसपी-डीएम नहीं बनना चाहती है सैनिक।

2 min read
Topper Yashavi
टॉपर यशस्वी

फतेहपुर. हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली विकास विद्या मंदिर की छात्रा यशस्वी अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और स्कूल प्रबंधक व गुरूजनों को दिया। यशस्वी ने बताया कि पूरे मन और सही दिनचर्या बनाकर आठ घण्टे पढाई की। बेहद गरीब और महल डेढ़ बीघा जमीन रखने वाले सीमांत किसान देवी प्रसाद एवं मां सुधा साहू को मेधावी बेटी पर नाज है। यशस्वी की आगे चल कर आईपीएस या आईएएस बनने की कोई ईच्छा नही है उसका कहना है कि उसे सेना में जाना है, वह भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहती है।

मां राम रती उदयभान सिंह इण्टर कालेज आबू नगर की साक्षी सिंह ने 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवी रैंक और विद्या निकेतन इण्टर कालेज की सौम्या को 93.67 फीसद अंको के साथ प्रदेश मे छठवां और जय मां ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज की अंशिका सिंह को 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ नौंवा स्थान मिला है।

बताते चलें कि पिछले साल की तरह इस साल भी फतेहपुर के छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अपनी मेधा का प्रमाण देते हुए उच्चतम प्रदर्शन किया है। जिले के सर्वोदय इण्टर कालेज गोपाल गंज के छात्र रजनीश शुक्ल ने 93.20 फीसदी अंको के साथ इण्टर में टॉप किया है तो विकास विद्या मंदिर जहानाबाद की यशस्वी ने हाई स्कूल में 94.5 फीसद अंक अर्जित करके सेकण्ड टॉपर बनी हैं। उसका कहना है कि वह आईएएस या आईपीएस नहीं बनना चाहती, बल्कि वह सेना में जाना चाहती है।

इसी विद्यालय की पारूल ने इण्टर की परीक्षा में 91.60 फीसद अंको के साथ यूपी मेरिट मे छठवीं और खुशी ओमर, उपासना व प्रशान्त कुमार ने समान रूप से 91 फीसद अंकों के साथ 10वी रैंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। मां राम रती उदयभान सिंह इण्टर कालेज आबू नगर की साक्षी सिंह ने 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवी रैंक और विद्या निकेतन इण्टर कालेज की सौम्या को 93.67 फीसद अंको के साथ प्रदेश मे छठवां और जय मां ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज की अंशिका सिंह को 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ नौंवा स्थान मिला है।

by Rajesh Singh

Published on:
30 Apr 2018 12:56 am