1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2018 सुहागनगरी में ये हैं इंटर के टॉपर, देखिए लिस्ट

टॉप करने वाले सभी सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 29 Apr 2018, 9:15 PM IST

noida news

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में इंटर में टॉप करने वालों की लिस्ट लंबी है। इन सभी में खास बात यह है कि टॉप करने वाले सभी सामान्य वर्ग से हैं। पुरातन एसवीएम इंटर कॉलेज के छात्र कुलदीप यादव ने 500 में से 442 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। टॉप करने वालों में सर्वाधिक शिकोहाबाद और सिरसागंज से हैं।


ये हैं जिले के टॉपरों की लिस्ट-

पुरातन एसवीएम इंटर कॉलेज के कुलदीप यादव ने 500 में से 442 अंक प्राप्त कर फिरोजाबाद टॉप किया है। किड्स कॉर्नर हैप्पी इंटर कॉलेज के नमन शर्मा ने 500 में से 440 अंक प्राप्त किए। गार्डेनिया इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की मोनिका यादव ने 500 में से 439 अंक, बीडीएम गल्र्स इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की छात्रा आंचल चौहान ने 436, डॉ. आईसी माधौगंज के विपिन यादव ने 436, राधामोहन एसबीएम इंटर कॉलेज सिरसागंज के अभिषेक कुमार ने 436, बीएस मैमोरियल केएचएसएस नगला गुलाल फिरोजाबाद की समीक्षा ने 436, श्री वीर विक्रम सिंह इंटर कॉलेज नवादा फिरोजाबाद के सुशील कुमार ने 436, पीआरटीसी इंटर कॉलेज शिकोहाबाद के विनय कुमार ने 435, सेंट जीएन इंटर कॉलेज नगला गुलाल के संदीप कुमार ने 435, श्री जीएस इंटर कॉलेज द्वारिकापुरी फिरोजाबाद के सूर्य प्रताप सिंह ने 435, लोकराष्ट्रीय इंटर कॉलेज जसराना के आदित्य प्रताप सिंह ने 433, पीआरटीएस इंटर कॉलेज शिकोहाबाद के अभिषेक ने 433, पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद के रविकांत ने 433, पीडी जैन इंटर कॉलेज फिरोजाबाद के गौरव तिवारी ने 433, ठा. तारा सिंह कॉलेज नौसेरा के विकास ने 433, बृजराज सिंह इंटर कॉलेज फिरोजाबाद के ईशू यादव ने 432, पीआरटीएस इंटर कॉलेज के निखिल प्रताप सिंह ने 432, एएसएन इंटर कॉलेज फिरोजाबाद के उपेन्द्र प्रताप सिंह ने 431, पीटीएम लाल जीआईसी फिरोजाबाद के अभिषेक तैनगुरिया ने 431, इसी कॉलेज के संभव शर्मा ने 431, पीटीएम रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज इटौरा की प्रतिभा ने 431, ओडीवी इंटर कॉलेज टूंडला के राहुल कुमार ने 430 और पीआरटीएस इंटर कॉलेज शिकोहाबाद के अजीत कुमार ने 430 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

UP Board Result 2018 बस एक क्लिक और जानिए 1otn व 12th के जिलेवार टॉपर