August Vrat Tyohar List: अगस्त का महीना बेहद खास है। इस महीने में हिंदू कैलेंडर के सावन और भाद्रपद महीने पड़ते है, जिसमें रक्षाबंधन और सावन सोमवार व्रत समेत हिंदुओं के कई प्रमुख व्रत त्योहार पड़ेंगे। देखें पूरी लिस्ट (Shri Krishna Janmashtami) ...
August Vrat Tyohar List: अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें महीने अगस्त में हिंदी कैलेंडर के पांचवें छठें महीने सावन भाद्रपद के कुछ-कुछ दिन पड़ेंगे। इसमें भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन, सावन सोमवार व्रत, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, वर लक्ष्मी समेत कई व्रत त्योहार पड़ेंगे। कुल मिलाकर कहें तो आने वाला महीना उत्सव और खुशियों से भरा रहेगा। साथ ही धर्म, कर्म दान पुण्य के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।
तारीख तिथि और वार व्रत/ त्योहार
1 अगस्त बृहस्पतिवार, सावन कृष्ण त्रयोदशी प्रदोष व्रत
2 अगस्त शुक्रवार, चतुर्दशी सावन शिवरात्रि , मासिक शिवरात्रि
4 अगस्त रविवार सावन अमावस्या हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या
5 अगस्त सावन सोमवार तृतीय सावन सोमवार
6 अगस्त सावन मंगलवार तीसरा मंगलागौरी व्रत
7 अगस्त बुधवार सावन शुक्ल तृतीया हरियाली तीज
8 अगस्त बृहस्पतिवार सावन शुक्ल चतुर्थी विनायक चतुर्थी
9 अगस्त शुक्रवार सावन शुक्ल पंचमी नाग पंचमी
10 अगस्त शनिवार सावन शुक्ल षष्ठी कल्कि जयंती, स्कंद षष्ठी
11 अगस्त रविवार सावन शुक्ल सप्तमी भानु सप्तमी, तुलसीदास जयंती
12 अगस्त सोमवार सावन का चौथा सोमवार सावन सोमवार व्रत
13 अगस्त मंगलवार चौथा मंगलागौरी व्रत मासिक दुर्गाष्टमी
16 अगस्त शुक्रवार, सावन शुक्ल एकादशी वरलक्ष्मी व्रत, सिंह संक्रांति, सावन पुत्रदा एकादशी दामोदर द्वादशी
17 अगस्त शनिवार सावन शुक्ल त्रयोदशी शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, मलयालम नया वर्ष
19 अगस्त सोमवार सावन शुक्ल पूर्णिमा रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, पांचवा सावन सोमवार, ऋग्वेद, यजुर्वेद उपाकर्म, 19 अगस्त सावन शुक्ल पूर्णिमा नारली पूर्णिमा, हयग्रीव जयंती, सावन पूर्णिमा
20 अगस्त भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा भाद्रपद प्रारंभ
22 अगस्त गुरुवार भाद्रपद कृष्णतृतीया, चतुर्थी कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, महास्कंद हर चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी
24 अगस्त शनिवार भाद्रपद कृष्णपक्ष षष्ठी बलराम जयंती, नाग पंचमी
25 अगस्त रविवार भाद्रपद कृष्णपक्ष सप्तमी भानु सप्तमी, शीतला सातम
26 अगस्त सोमवार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी , कालाष्टमी, आद्या काली जयंती , मासिक कृष्ण अष्टमी
27 अगस्त मंगलवार भाद्रपद कृष्ण नवमी दही हांडी, रोहिणी व्रत
29 अगस्त बृहस्पतिवार भाद्रपद कृष्ण एकादशी अजा एकादशी
31 अगस्त शनिवार भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत