ज्योतिषियों के अनुसार वृषभ, कन्या, और मकर राशि के लोगों को तांबा सूट नहीं करता, इसलिए इनलोगों को तांबे का ब्रेसलेट नहीं पहनना चाहिए वर्ना इसके अशुभ परिणाम हो सकते हैं। क्योंकि वृषभ राशि शुक्र ग्रह, कन्या राशि बुध ग्रह और मकर राशि शनि ग्रह की राशि है और तांबा सूर्य और मंगल की धातु है। साथ ही तांबा अग्नि तत्व की धातु है और वृषभ, कन्या मकर पृथ्वी तत्व की राशि हैं।