bhomvati amawasya measures - भौमवती अमावस्या की रात ये टोटके करने से कोई भी बन सकता है करोड़पति, सारे सपने हो जायेंगे पूरे
आज 2 जुलाई को आषाड़ मास की मंगलवारी भौमवती अमावस्या तिथि है। अमावस्या की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह की पूजा पाठ, टोने टोटके करते हैं जो प्रायः सफल भी होते हैं। अगर आप भी करोड़पति बनना चाहते हो तो आज मंगलवारी भौमवती अमावस्या की रात को नीचे दिये गये उपायों में से किसी भी एक करने से दिन दुनी, रात चौगुनी धन वर्षा होने लगेगी, और आपके सारे सपने पूरे होने लगेंगे। इन उपायों को पूर्णतः एकांत में ही करना है।
आज अमावस्या की रात एवं रात को एक बार जरूर करें ये सरल मगर असरदार उपाय-
1- अमावस्या की रात को किसी भी तालाब या नदी में जाकर गेहूं के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। ऐसा करने से पितृ पूर्वज प्रसन्न होकर धनधान्य पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।
2- अमावस्या की रात किसी लक्ष्मीनारायण मंदिर में जाकर कच्चे अनाज का दान करें एवं गरीब ब्राह्मण को भोजन कराकर आशीर्वाद लें। धन आवक चारों दिशाओं से होने लगेगी।
3- मंगलवारी अमावस्या की रात में शनि मंदिर में जाकर शनि प्रतिमा पर तेल चढ़ाकर, काली उड़द, काले तिल, लोहा और काले कपड़े का दान करने से कुछ ही दिनों में करोड़पति बन सकता है।
4- आषाड़ मास की अमावस्या के दिन सूर्यास्त के समय किसी प्राचीन शिवलिंग पर जल, दूध और काले तिल अर्पित करने से धन संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
5- मंगलवारी अमावस्या को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सात बार उसकी परिक्रमा करने से राहु, शनि और केतु के दोष दूर होने लगते हैं। इस दिन हनुमानजी को भोग लगाकर श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करने से सैकड़ों बाधाएं दूर हो जाती है।
*******