आदिशक्ति जगतजननी माँ दुर्गा सम्पूर्ण संसार की जन्मदात्री महाशक्ति है। संसार में सबसे पवित्र रिश्ता माँ-बेटे का है उसी रूप में भक्त भी माँ दुर्गा की उपासना आराधना करते हैं, और माता भी अपने पुत्रों के ऊपर कभी कोई संकट नहीं आने देती। अगर कोई साधक गुप्त नवरात्रि काल में माँ दुर्गा के इस बीज मंत्र का पूरी श्रद्धा के साथ 9 दिनों तक करता है तो माता प्रसन्न होकर सभी मनोकामना पूरी कर देती है। गुप्त नवरात्र 3 जुलाई दिन बुधवार से शुरू होकर 10 जुलाई दिन बुधवार तक रहेगी।