
25 मार्च दिन बुधवार से चैत्र नवरात्रि शुरू होकर 2 अप्रैल तक रहेगी। जो भी भक्त नवरात्रि के 9 दिनों में माता की कृपा पाना चाहते हैं वे नौ दिन, नौ देवियों की पूजा कर उनके सबसे प्रिय ये 9 भोग उन्हें प्रतिदिन अर्पित करें। प्रसन्न होकर माँ दुर्गा भवानी अपने भक्त की सभी कामनाएं पूरी कर देंगी।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू नवरात्रि पर्व में नवमी तिथि तक माता की पूजा आराधना की जाती है। इन दिनों में अगर कोई भक्त इन रंगों के वस्त्र पहनकर या फिर थोड़ा रंग अपने पास में रखकर माँ दुर्गा भवानी को इन 9 पदार्थों का भोग लगाते हैं, उनके सभी मनोरथ पूरे होने लगते हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि ज्वारे को आखरी दिन रस बनाकर प्रसाद रूप में ग्रहण करने से अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ेः माँ दुर्गा के 6 महा अवतार की कथा
चैत्र नवरात्रि में माता रानी को भोग लगाने से पहले संभव हो तो इन नौ रंगों के वस्त्रों का प्रयोग करें।
1- पहले दिन हरा रंग
2- दूसरे दिन नीला रंग
3- तीसरे दिन लाल रंग
4- चौथे दिन नारंगी रंग
5- पांचवें दिन पीला रंग
6- छटवें दिन नीला रंग
7- सातवें दिन बैंगनी रंग
8- आठवें दिन गुलाबी रंग
9- नवमें दिन: सुनहरा रंग का प्रयोग करें।
नौ दिनों तक पदार्थों का भोग माँ दुर्गा को लगाने से माता प्रसन्न हो जाती है और सभी मनोकामना पूरी करती है।
1- पहले दिन केले का भोग लगावें।
2- दूसरे दिन गाय के दूध या घी से बने भोग लगावें।
3- तीसरे दिन: नमकीन मक्खन का भोज लगावें।
4- चौथे दिन मिश्री का भोग लगावें।
5- पांचवें दिन सफेद खीर या दूध का भोग लगावें।
6- छटवें दिन माल पुआ का भोग लगावें।
7- सातवें दिन शहद का भोग लगावें।
8- आठवें दिन गुड़ या नारियल का भोग लगावें।
9- नवमें दिन धान के हलवा का भोग लगावें।
***************