त्योहार

Falgun Month Vrat Tyohar : आज से शुरू हो गया है फाल्गुन मास, यहां देखें इस माह के व्रत त्योहारों की सूची

इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है फाल्गुन माह का महत्व और इस माह में आने वाले व्रत तथा त्योहारों के बारे में...

less than 1 minute read
Feb 06, 2023
falgun_month_start_from_today.jpg

हिन्दु कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन महीना आज यानी सोमवार 6 फरवरी से शुरू हो गया है। आपको बता दें कि फाल्गुन का यह महीना हिन्दु कैलेंडर का 12वां महीना है। इस महीने में भगवान शिव, श्री कृष्ण और चंद्र देव की उपासना को महत्वपूर्ण माना गया है। आज से शुरू हुआ यह फाल्गुन मास 7 मार्च 2023 मंगलवार को खत्म होगा। इस पवित्र महीने में कई प्रमुख त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। महाशिवरात्रि, होली और फुलैरा जैसे कई प्रमुख त्योहार इस माह में मनाए जाएंगे। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है फाल्गुन माह का महत्व और इस माह में आने वाले व्रत तथा त्योहारों के बारे में...

फाल्गुल माह के प्रमुख व्रत-त्योहार
- 9 फरवरी- संकष्टी चतुर्थी व्रत, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी
- 12 फरवरी- यशोदा जयंती
- 13 फरवरी- शबरी जयंती
- 14 फरवरी- जानकी जयंती
- 16 फरवरी- विजया एकादशी
- 18 फरवरी- महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, शनि प्रदोष
- 19 फरवरी- पंचक प्रारंभ
- 20 फरवरी- फाल्गुन अमावस्या (सोमवती अमावस्या)

- 22 फरवरी- फुलैरा दूज
- 23 फरवरी- विनायक चतुर्थी
- 24 फरवरी- पंचक समाप्त, माता शबरी जयंती
- 27 फरवरी- होलाष्टक प्रारंभ
- 3 मार्च- आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
- 4 मार्च- प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी
- 7 मार्च- होलिका दहन
- 8 मार्च- होलाष्टक समाप्त, होली, फाल्गुन मास सम्पन्न

Updated on:
06 Feb 2023 11:09 am
Published on:
06 Feb 2023 11:05 am