30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahashivratri 2023: मनचाहा वर या वधु पाने के लिए महाशिवरात्रि पर इन फूलों से करें शिव पूजा, इस फूल को अर्पित करने से मिलती है सफलता

पत्रिका.कॉम इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन शिवजी को यदि फूल अर्पित किया जाए, तो कैसा फल मिलता है। यहां जानें शिव पुराण के मुताबिक महाशिवरात्रि पर कौना सा फूल चढ़ाने से मिलता है कैसा फल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Feb 2023, 4:24 PM IST

mahashivratri_par_shiv_pujan.jpg

इस वर्ष महाशिवरात्रि का महापर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शनिवार पड़ रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन देवों के देव महादेव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। पत्रिका.कॉम इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन शिवजी को यदि फूल अर्पित किया जाए, तो कैसा फल मिलता है। यहां जानें शिव पुराण के मुताबिक महाशिवरात्रि पर कौना सा फूल चढ़ाने से मिलता है कैसा फल...

ये भी पढ़ें:Guru Gochar 2023: गुरु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं गजलक्ष्मी और हंस राजयोग, इन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:Magh Purnima 2023 : माघ पूर्णिमा पर चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी खुद आ रही हैं इनके घर

- यदि लाल और सफेद आंकड़े के फूलों से शिव जी का पूजन किया जाए, तो शिव लोक यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

- यदि महाशिवरात्रि पर चमेली के फूल से शिव पूजन किया जाए, तो आपको वाहन सुख की मिलता है।

- यदि महाशिवरात्रि पर आप शिव जी को अलसी के फूल चढ़ाते हैं, तो आप पर स्वयं विष्णु भगवान कृपा बरसाते हैं।

- यदि महाशिवरात्रि पर कनेर के फूलों से शिव पूजन किया जाए, तो आपको सदैव नए-नए वस्त्र मिलते रहते हैं।

- यदि महाशिवरात्रि पर्व पर शमी के फूल से शिव पूजन किया जाए, तो शिव के आशीर्वाद के साथ ही शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें:Eye Blinking: अक्सर फड़कने लगती है आपकी आंख तो हो जाएं सावधान, इस आंख का फड़कना होता है अशुभ
ये भी पढ़ें:Vastu Tips : घर में इस दिशा में लगाएं पेड़, आती है सुख-समृद्धि


- महाशिवरात्रि पर आप बेला के फूलों से शिव जी का पूजन करते हैं, तो आपको सुंदर और योग्य पत्नी मिलती है।

- महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग पर जो 108 बिल्वपत्र अर्पित करता है, उसे व्यापार में कभी घाटा नहीं होता है।

- महाशिवरात्रि पर जूही के फूलों से शिव पूजा की जाए, तो जीवन भर घर में अन्न की कमी नहीं होती।

- हरसिंगार के फूलों से शिव की पूजा करेने पर संपत्ति का चिरकाल का लाभ मिलता है।

- धतूरे के फूलों से शिवपूजन किया जाए, तो उसे सुयोग्य पुत्र मिलता है। वो पुत्र पूरे कुल में योग्य होता है और उसे प्रसिद्धि मिलती है।

बड़ी खबरें

View All

त्योहार

धर्म/ज्योतिष