30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंडली में पंचग्रही योग देता है शुभ और अशुभ परिणाम, आपकी कुंडली में देखें ग्रहों की स्थिति

ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक पंचग्रही योग यदि बुध के बिना व राहु या केतु में से किसी एक ग्रह की उपस्थिति में बने, तो बेहद शुभ फलदायी और लाभ वाला साबित होता है। जिसकी कुंडली में यह संयोग बनता है समझ लीजिए उसके अच्छे दिन शुरू हो गए। समाज में मान-सम्मान के योगों के साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं। कॅरियर में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इस बार कुछ लोगों की कुंडली में यही योग बनने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Feb 2023, 2:32 PM IST

panchgrahi_yoga_in_kundli.jpg

ज्योतिष शास्त्र में अमूमन बनने वाले पंचग्रही योग को शुभ माना गया है। लेकिन कभी कबार ये ग्रह कुछ ऐसी स्थिति और संयोग में बन जाते हैं कि ये अशुभ फल प्रदान करते हैं। इससे व्यक्ति का मुश्किल भरा समय शुरू हो जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक पंचग्रही योग यदि बुध के बिना व राहु या केतु में से किसी एक ग्रह की उपस्थिति में बने, तो बेहद शुभ फलदायी और लाभ वाला साबित होता है। जिसकी कुंडली में यह संयोग बनता है समझ लीजिए उसके अच्छे दिन शुरू हो गए। समाज में मान-सम्मान के योगों के साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं। कॅरियर में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इस बार कुछ लोगों की कुंडली में यही योग बनने जा रहा है।

यहां जानें क्या है पंचग्रही योग
पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक जब कुंडली के किसी भाव में पाँच ग्रह एक साथ बैठते है, तब पंचग्रही योग बनता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह पांच ग्रहों का योग होता है। यह एक ऐसा योग है जो शुभ-अशुभ दोनों होता है। अन्य योग या तो नैसर्गिक रूप से शुभ होते है या अशुभ, लेकिन एक मात्र यह योग शुभ-अशुभ दोनों फल देने वाला होता है।

ये भी पढ़ें: Guru Gochar 2023: गुरु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं गजलक्ष्मी और हंस राजयोग, इन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां ही खुशियां

ये भी पढ़ें:Magh Purnima 2023 : माघ पूर्णिमा पर चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी खुद आ रही हैं इनके घर

कुंडली में पंचग्रही योग और उनके परिणाम

सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र का संयोग
इस संयोग से बनने वाले पंचग्रही योग का असर व्यक्ति के स्वभाव और उसके मन पर पड़ता है। यदि इन ग्रह संयोग से किसी की कुंडली में पंचग्रही योग बनता है, तो ऐसे लोग स्वार्थी होंगे। हर कार्य में अपना लाभ और हित देखने वाले होंगे। उसके बाद ही किसी काम को करने की इच्छा रखेंगे। ये लोग दूसरों को खुद से कम समझते हैं।

सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र का संयोग
जिसकी कुंडली में इन ग्रहों के संयोग से पंचग्रही योग बनता है, ऐसे लोग आर्टिस्ट होते हैं। उनके अंदर गजब की कला होती है। ये युद्ध कौशल में पारंगत होते हैं। वहीं ये लोग ढोंगी भी होते हैं।

ये भी पढ़ें: Eye Blinking: अक्सर फड़कने लगती है आपकी आंख तो हो जाएं सावधान, इस आंख का फड़कना होता है अशुभ
ये भी पढ़ें:Vastu Tips : घर में इस दिशा में लगाएं पेड़, आती है सुख-समृद्धि


सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और शनि का संयोग
जिस किसी की कुंंडली में इन ग्रहों के योग से पंचग्रही योग बनता है, वे लोग धन व आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं। लेकिन इनकी पर स्त्री पर नजर लगी रहती है। यदि ऐसे पुरुष पर स्त्री के चक्कर में पड़ जाते हैं तो अपना सब कुछ गंवा देते हैं। वहीं किसी स्त्री की कुंडली में यह संयोग बनता है तो वह पर पुरुषों से संबंध स्थापित करने में जरा भी संकोच नहीं करती। एक समय ऐसा आता है जब वह अपना सब कुछ नष्ट कर लेती है।

सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शुक्र और शनि का संयोग
इन पांच ग्रहों की युति से बनने वाले पंचग्रही योग से व्यक्ति महापराक्रमी होता है। धन संपदा से युक्त, अत्यंत प्रतिष्ठावान होता है। ऐसा व्यक्ति आकर्षक व्यक्तित्व का धनी होते हैं। बिजनेस में इन्हें लाभ मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग