त्योहार

holashtak 2023 Date : जल्द शुरू होने जा रहे हैं होलाष्टक, इन दिनों भूलकर भी न करें ये काम

Holashtak 2023 Date पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे आपको बता रहे हैं कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम...

2 min read
Feb 23, 2023
holashtak_start_date_and_end_date_bhulkar_bhi_na_kare_ye_ghaltiyan.jpg

Holashtak 2023 Date पंचांग के मुताबिक होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत होलिका दहन के साथ ही मानी जाती है। उसके बाद पांचवें दिन रंगपंचमी के साथ इसका समापन होता है। यहां आपको बताते चलें कि होलिका दहन के दिन से पहले 8 दिन होलाष्टक रहता है। मान्यता है कि होलाष्टक के इन आठ दिनों में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य वर्जित माना जाता है। वहीं यदि कोई शुभ कार्य करता है, तो उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। Holashtak 2023 Date पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे आपको बता रहे हैं कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक, इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम...

कब से लग रहे हैं होलाष्टक 2023 Holashtak 2023 Date
होलाष्टक फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि से शुरू होता है, जो होलिका दहन तक रहता है। इस साल फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 27 फरवरी से शुरू हो रही है। ऐसे में होलिका अष्टक इसी दिन यानी 27 फरवरी को शुरू हो रहा है। होलाष्टक 7 मार्च 2023 को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा। वहीं इसके अगले दिन 8 मार्च 2023 को होली खेली जाएगी।

होलाष्टक में क्यों नहीं करने चाहिए शुभ कार्य Holashtak 2023 start Date End Date
होलाष्टक को सनातन धर्म में अशुभ माना गया है। माना जाता है कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन से नवग्रह अस्त रहते है और रूद्र अवस्था में होते हैं। ऐसे में माना जाता है कि इस दौरान किए गए कार्यों का नकारात्मक परिणाम मिलता है।

होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये काम Holashtak 2023 : Don't do this work
- होलाष्टक के समय किसी भी प्रकार का धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ, हवन आदि नहीं करना चाहिए।
- होलाष्टक में नई नौकरी ज्वॉइन नहीं करनी चाहिए, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- होलाष्टक के दौरान विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत 16 संस्कार नहीं करने चाहिए।
- होलाष्टक में कोई भी नया बिजनेस शुरू नहीं करना चाहिए, क्योंकि नए बिजनेस की शुरुआत के लिए यह समय शुभ नहीं माना गया है।
- होलाष्टक के समय नए मकान, वाहन, प्लॉट या दूसरे प्रॉपर्टी की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

Published on:
23 Feb 2023 04:47 pm