त्योहार

Jagannath Rath Yatra 2025: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, 9 दिनों तक चलेगी , जानिए डेट और महत्व

Jagannath Rath Yatra 2025: हर साल जून-जुलाई में ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली जाती है। आइये जानते हैं जगन्नाथ रथ यात्रा की डेट और महत्व
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2025, 10:03 AM IST
Jagannath Rath Yatra 2025 Date
Rath Yatra 2025

Rath Yatra In Puri 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। यह रथ यात्रा भारत की संस्कृति, एकता और भक्ति भावना का है। इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश दुनिया के लाखों श्रद्धालु ओडिशा पहुंचते हैं। खास बात यह है कि इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग, हर्षण योग में रथ यात्रा निकाली जाएगी। आइये जानते हैं कब निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 (Jagannath Rath Yatra 2025 Date)

कब है जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 (When Rath Yatra 2025 start date and end date)


आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभः 26 जून 2025 को दोपहर 1.24 बजे से
आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि का समापनः 27 जून को सुबह 11.29 बजे तक
उदया तिथि में आषाढ़ शुक्ल द्वितीयाः शुक्रवार, 27 जून 2025 को
जगन्नाथ रथ यात्राः शुक्रवार, 27 जून 2025 को



9 दिनों तक चलेगी पुरी रथ यात्रा


पंचांग के अनुसार जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून से शुरू होगी और 5 जुलाई को मंदिर आकर संपन्न होगी। इसलिए यह रथ यात्रा 9 दिन तक चलेगी।

जगन्नाथ रथ यात्रा का धार्मिक महत्व


मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा मोक्ष की ओर ले जाने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। इस दौरान भगवान स्वयं भक्तों के लिए मंदिर से बाहर निकलते हैं और गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा की मान्यताएं


मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने या दूर से दर्शन करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पुरी का श्रीजगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक है। यहां की रथ यात्रा, हरिद्वार की कुंभ यात्रा की तरह महत्वपूर्ण है।

Updated on:
27 Jun 2025, 10:03 AM IST
Published on: