त्योहार

Karwa Chauth 2020: मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखे विशेष ध्यान, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन

अगर त्योहार पर हाथों में मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन ना हो तो त्योहार का मजा अधूरा सा लगने लगता है। अगर आप करवा चौथ की तैयारियों में जुटी हैं और मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन ढूढ़ रही हैं तो आपको ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं है....

3 min read
Oct 27, 2020

करवा चौथ का व्रत जल्द आने वाला है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं खूब श्रृंगार करती है, जिसमें मेहंदी का अहम पार्ट होता है। लेकिन अगर हाथों में मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन ना हो तो त्योहार का मजा अधूरा सा लगने लगता है। अगर आप करवा चौथ की तैयारियों में जुटी हैं और मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन ढूढ़ रही हैं तो आपको ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को बनाने में थोड़ा टाइम लगेगा, लेकिन ये एक बेहतर ऑप्शन है।

राजस्थानी थीम मेहंदी हो रही है काफी पॉपुलर
मेहंदी लगाने से पहले अच्छे सोच लेना चाहिए कि हाथ भरा-भरा लगे या फिर आसानी से बनने वाले सरल मेहंदी के डिजाइन। राजस्थानी मेहंदी थीम काफी पॉपुलर हो रही है। इसमें आप आर्टिस्ट से अपनी और अपने पति की इमेज भी बनवा सकती हैं। इसके अलावा अगर आप भरा—भरा मेहंदी का डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो राजस्थानी मेहंदी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

मेहंदी लगाने से पहले इन बातों कर रखे ध्यान
—अगर आपको घर पर मेहंदी लगवानी है तो पहले अच्छे से अपने हाथों को साबुन से साफ करें। इसके बाद अपने हाथों पर किसी तरह का तेल, लोशन या फिर मॉइश्चराइजर ना लगाएं। हाथो का सारा पानी अच्छे से सुखने दें और इसके बाद इन पर सिट्रोनेला ऑयल या नीलगिरी का तेल लगाएं, जिसे आम भाषा में मेहंद की तेल कहा जाता है।

नींबू-चीनी से दूर रहें
—आपने कई लोगों से सुना होगा जब मेहंदी लग जाए तो उस पर नींबू चीनी लगा ले रंग अच्छा होगा और गहरा होगा, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंग हल्का पड़ सकता है। क्योंकि नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट है जो आपके मेहंदी के रंद को हल्का कर सकता है।

आसराम से छुड़ाएं
मेहंगी को हटाते वक्त कभी जल्दबाजी ना करें जब ये सूख जाए तो आप आसानी से अपने हाथों की मेहंदी हटाएं. मेहंदी सूखने के बाद हल्के से अपने हाथों को आपस में रगड़ें, इस तरह काफी मेहंदी अपने आप झड़ जाएगी। इसके बाद एक बटर नाइफ या चाकू के बिना धार वाली साइड से मेहंदी को हल्के हाथों से खुरचें।

तेल लगाएं
मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर सरसो का तेल लगाएं, इससे ना केवल हाथों को गर्मी मिलेगी बल्कि आपकी मेहंदी का रंग भी गाढ़ा होगी। माना जाता है कि मेहंदी का रंग तब और ज्यादा गहरा होता है जब इसे अंदर से गर्माहट मिलती है।

गर्माहट दें
मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथों को अच्छे से गर्माहट दें, ताकि आपकी मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़े। ऐसा करने के लिए मेहंदी हटाने के बाद आप इस पर विक्स या आयोडेक्स जैसे बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप तवे पर 7-8 लौंग गर्म कर के उसका धुंआ भी हाथों पर ले सकती हैं।

Published on:
27 Oct 2020 04:04 pm
Also Read
View All