त्योहार

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये एक काम, बन जाएगा हर काम, मिलेगी सफलता और खुशियां

आपने महाशिवरात्रि पर शिव पूजा के दौरान देखा होगा कि कुछ लोग शिव जी को अर्पित किया गया बेलपत्र अपनी पूजा की थाली में वापस ले जाते हैं। यानी शिवजी को अर्पित किया और फिर वापस रख लिया। इस लेख में आगे जानें आखिर महाशिवरात्रि पर ऐसा क्यों करते हैं लोग?

2 min read
Feb 17, 2023

Mahashivratri 2023 भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा। माना जाता है कि देवों के देव महादेव को बेलपत्र बहुत प्रिय होते हैं। इसीलिए शिव जी को पूजा में बेल पत्र अर्पित करने का विधान है। पर क्या आप जानते हैं कि शिवजी को प्रिय यह बेल पत्र आपके लिए भी बड़े काम का साबित हो सकता है?

आपने महाशिवरात्रि पर शिव पूजा के दौरान देखा होगा कि कुछ लोग शिव जी को अर्पित किया गया बेलपत्र अपनी पूजा की थाली में वापस ले जाते हैं। यानी शिवजी को अर्पित किया और फिर वापस रख लिया। इस लेख में आगे जानें आखिर महाशिवरात्रि पर ऐसा क्यों करते हैं लोग?

माना जाता है कि जब आप बेलपत्र की पत्ती को शिव जी को अर्पित करते हैं और उसे फिर से उठा लेते हैं, तो ये उसके स्पंदन को लंबे समय तक बनाए रख सकती है। यदि आप इसे अपने साथ कुछ दिन तक रखें, तो निश्चित ही इसके शुभ परिणाम आपको मिलते हैं।

आप यदि बेल पत्र को अर्पित करने के बाद इसे अपनी कुर्ते या शर्ट की जेब में रख लें, तो आप देखिएगा इसका असर आपको जल्द ही नजर आएगा। माना जाता है कि इससे आपको स्वास्थ्य, खुशहाली और मानसिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।

महाशिवरात्रि पर महादेव को जरूर चढ़ाएं ये चीजें Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को बेलपत्र के साथ ही कई चीजें अर्पित की जाती हैं। इन चीजों में दूध, गंगा जल, चीनी, दही, शहद, फूल, श्रीफल और रुद्राक्ष भी शामिल है। ध्यान दें शिव जी को इन चीजों को अर्पित करते समय 'ऊं नम: शिवायÓ मंत्र या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

Updated on:
18 Feb 2023 11:21 am
Published on:
17 Feb 2023 11:45 am
Also Read
View All