Mahashivratri 2023 ke Upay पत्रिका.कॉम के इस लेख में आप ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानेंगे कि भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का यह दिन यानि महाशिवरात्रि का अवसर हर किसी के लिए शिव की कृपा पाने का दिन है। इस दिन भोलेनाथ को कुछ चीजें अर्पित की जाएं, तो आप पर हमेशा भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहेगा। यहां जानें किन चीजों को अर्पित करने से खुश हो जाएंगे आपके शंभु...
Mahashivratri ke Upay भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की तिथि नजदीक है, मंदिरों में आमंत्रण-निमंत्रण का दौर शुरू हो चुका है। जल्द ही हल्दी की रस्में निभाई जाएंगी। फिर 18 फरवरी को भोलेनाथ और माता-पार्वती के विवाह का आयोजन किया जाएगा। आप भी सादर आमंत्रित हैं।
Mahashivratri ke Upay इन दिनों शहर के मंदिरों में पहुंचे तो यही आयोजन हो रहे हैं। किस मंदिर में कब क्या आयोजन हो रहे हैं यह बात हर मंदिर के आसपास रहने वाले रहवासियों को पता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आप ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानेंगे कि भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का यह दिन यानि महाशिवरात्रि का अवसर हर किसी के लिए शिव की कृपा पाने का दिन है। इस दिन भोलेनाथ को कुछ चीजें अर्पित की जाएं, तो आप पर हमेशा भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहेगा। यहां जानें किन चीजों को अर्पित करने से खुश हो जाएंगे आपके शंभु...
बेलपत्र Mahashivratri ke Upay
बेलपत्र को भगवान के तीन नेत्रों का प्रतीक माना गया है। इसीलिए माना गया है कि तीन पत्तियों वाला बेलपत्र शिव जी को अत्यंत प्रिय है। भोलेनाथ के अभिषेक और पूजा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में बिल्वपत्र का सबसे पहले नंबर पर है। ऋषियों ने कहा है कि बेलपत्र भोलेनाथ पर चढ़ाया जाए, तो 1 करोड़ कन्याओं के कन्यादान का फल मिलता है।
दूध Mahashivratri ke Upay
महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को दूध से अभिषेक करने से पुण्य मिलता है। इस दिन शिवजी के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। माना जाता है कि शिवलिंग का दूध से रुद्राभिषेक करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वहीं इस दिन यदि आप दूध का दान करें, तो यह भी बेहद शुभ माना गया है।
दही Mahashivratri ke Upay
भोलेनाथ को इस दिन दही चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में परिपक्वता आती है। जीवन में स्थिरता आती है। माना जाता है कि यदि भोलेनाथ को नियमित रूप से दही अर्पित किया जाए, तो जीवन में आने वाली सभ्ीी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
जल Mahashivratri ke Upay
'यदि ऊं नम: शिवाय' का जाप करते हुए शिव जी को जल अर्पित करें। मान्यता के मुताबिक विष का प्रभाव कम करने के लिए देवताओं ने उन पर जल डाला था। तब से उन्हें नीलकंठ के नाम से सुशोभित किया गया। इसलिए उन पर जल अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं।
केसर Mahashivratri ke Upay
इस दिन भोलेनाथ को लाल केसर अर्पित किया जाए, तो मांगलिक दोष खत्म होते हैं। जीवन में सौम्यता आती है। माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर यदि आप अपने बिजनेस से संबंधित दस्तावेज पर भी केसर का तिलक करें, तो बिजनेस में आने वाली सारी बाधाएं खत्म होंगी। वहीं बिजनेस में कभी भी तंगी नहीं देखनी पड़ेगी। आप हमेशा तरक्की और विस्तार की ओर बढ़ेंगे।
भांग Mahashivratri ke Upay
भोलेनाथ और भांग का गहरा रिश्ता माना गया है। माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय विष के प्रभाव को कम करने के लिए भांग का भी प्रयोग किया गया था। वहीं शास्त्रों में भांग को एक दिव्य औषधि माना गया है, इससे चर्म रोगों का इलाज संभव है।
इत्र Mahashivratri ke Upay
माना जाता है कि इस दिन भोलेनाथ पर इत्र छिड़कना चाहिए। यह शुभ माना गया है। ऐसा करने से हमारे मन की शुद्धि भी होती है और हम तामसी प्रवृत्तियों से मुक्त हो जाते हैं। साथ ही ऐसा करने से जीवन में तरक्की के योग बनते हैं, सफलता साथ रहती है।
चंदन Mahashivratri ke Upay
शास्त्रों में कहा गया है कि यदि भोलेनाथ को चंदन अर्पित किया जाए, तो व्यक्ति का आकर्षण बढ़ता है। उसके जीवन में मान, सम्मान और ख्याति मिलती है। वह भी स्थायी रूप से।
शहद Mahashivratri ke Upay
भोलेनाथ को शहद अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है। दिल में परोपकार की भावना जागती है।
घी Mahashivratri ke Upay
देसी घी को शक्ति का परिचायक माना जाता है। इसलिए भोलेनाथ पर घी से अभिषेक करने से व्यक्ति बलवान बनता है। यदि कोई नि:संतान है, तो संतान प्राप्ति के लिए भी भगवान शिव को घी चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जल्द ही घर का सूना आंगन बच्चों की किलकारी से गूंजने लगता है।