त्योहार

October 2021 Festival calendar – अक्टूबर 2021 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

October 2021 Festival List : अक्टूबर में त्यौहारों के दिन व शुभ समय

4 min read
Oct 02, 2021
october 2021-hindu festival List

साल 2021 का दसवां महीना यानी अक्टूबर शुरु हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अब अक्टूबर 2021 में इंदिरा एकादशी, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, प्रदोष व्रत के अलावा पापांकुशा एकादशी व करवा चौथ जैसे कई व्रत और त्योहार आएंगे।

दरअसल साल 2020 से अब तक आए त्यौहारों की रौनक कोरोना के चलते फीक रही है, लेकिन वर्ष 2021 के अक्टूबर को लेकर लोगों को कई उम्मीदें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नए महीने त्यौहारों काफी धूमधाम के साथ मनाए जाएंगे।

1- इंदिरा एकादशी: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर किसी व्यक्ति को एकादशी व्रत करना चाहिए।

2- शारदीय नवरात्रि: बृहस्पतिवार, 7 अक्टूबर 2021 से 14 अक्टूबर 2021 तक
आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शक्ति की पूजा का पर्व नवदुर्गा या नवरात्रि का पर्व बृहस्पतिवार 7 अक्टूबर 2021 से शुरु हो रहा है। ये नवरात्र शारदीय नवरात्र कहलाती हैं। इस दौरान देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की अलग अलग दिन पूजा की जाती है।

इस साल शारदीय नवरात्रि 8 दिन ही रहेगी, इसका कारण ये है कि इस बार दो तिथि एक ही दिन पड़ रही हैं। ऐसे में इस पर्व का समापन तो 14 अक्टूबर 2021 को हो जाएगा, वहीं देवी विसर्जन 15 अक्टूबर को होगा।

3- दशहरा: शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा इस साल शुक्रवार, 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू कैंलेडर के अनुसार दशहरा यानी विजय दशमी का पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने अहंकारी और लंकापति रावण का वध इसी दिन किया था।

4- पापांकुशा एकादशी: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021
पंचांग के अनुसार 16 अक्टूबर 2021, शनिवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी की तिथि को पापांकुशा एकादशी कहते हैं. मान्यता है कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्टिर और अर्जुन को एकादशी व्रत के महामात्य के बारे में बताया था।

शुभ मुहूर्त: एकादशी तिथि की शुरुआत 15 अक्टूबर शुक्रवार के दिन शाम 6 बजकर 05 मिनट से होगी। जबकि एकादशी तिथि का समापन शनिवार, 16 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। वहीं एकादशी व्रत के पारण का समय रविवार, 17 अक्टूबर 2021 को सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक है।

5- प्रदोष व्रत: रविवार, 17 अक्टूबर 2021
अश्विन, शुक्ल त्रयोदशी यानि रविवार, 17 अक्टूबर 2021 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। यह व्रत हर माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस बार प्रदोष व्रत रविवार के दिन आएगा इसलिए यह रवि प्रदोष कहलाएगा।

शुभ मुहूर्त: त्रयोदशी तिथि की शुरुआत : रविवार,17 अक्टूबर - 05:39 PM से
त्रयोदशी तिथि का समापन: सोमवार,18 अक्टूबर - 06:07 PM तक।

6- करवा चौथ : रविवार, 24 अक्टूबर 2021
पतियों की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला अति महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। ऐसे में हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल करवा चौथ व्रत रविवार, 24 अक्टूबर 2021 को है। इस दिन महिलाएं निर्जला रहकर यह व्रत अपने पति की लंबी आयु और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं।

IMAGE CREDIT: patrika







तो आइये जानते हैं कि अक्टूबर 2021 में कौन-कौन से मुख्य व्रत और त्यौहार आएंगे-






















































02 अक्टूबर 2021: शनिवार- इंदिरा एकादशी
04 अक्टूबर 2021: सोमवार- मासिक शिवरात्रि / शिव चतुर्दशी, सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
06 अक्टूबर 2021: बुधवार- अश्विन अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या
07 अक्टूबर 2021: बृहस्पतिवार- शारदीय नवरात्र प्रारंभ, , घट-कलश स्थापना
09 अक्टूबर 2021: शनिवार- विनायक चतुर्थी
11 अक्टूबर 2021: सोमवार- कल्परम्भ
12 अक्टूबर 2021: मंगलवार- नवपत्रिका पूजा
13 अक्टूबर 2021: बुधवार- दुर्गा महा अष्टमी पूजा
14 अक्टूबर 2021: बृहस्पतिवार- दुर्गा महा नवमी पूजा
15 अक्टूबर 2021: शुक्रवार- दुर्गा विसर्जन , दशहरा , शरद नवरात्रि पारणा
























16 अक्टूबर 2021: शनिवार- पापांकुशा एकादशी
17 अक्टूबर 2021: रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल) , तुला संक्रांति
20 अक्टूबर 2021: बुधवार- अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागिरी पूर्णिमा
24 अक्टूबर 2021: रविवार- गणेश चतुर्थी- संकष्टी चतुर्थी , करवा चौथ, रोहिणी व्रत।
Updated on:
02 Oct 2021 05:28 pm
Published on:
02 Oct 2021 05:22 pm
Also Read
View All