त्योहार

raksha bandhan : इस रक्षाबंधन राशि के अनुसार अपनी लाड़ली बहन को दें उपहार, होती रहेगी खुशियों की बरसात

raksha bandhan sister gifts according to zodiac sign : अगर अपनी बहन को उसी राशि के अनुसार उपहार देंगे तो उसके जीवन में सदैव खुशियों की बरसात होती रहेगी। जानें किस राशि की बहन को कौन सा उपहार दें।

2 min read
Aug 14, 2019
raksha bandhan : इस रक्षाबंधन राशि के अनुसार अपनी लाड़ली बहन को दें उपहार, होती रहेगी खुशियों की बरसात

15 अगस्त 2019 दिन गुरुवार को पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती है और बदले भाई भी अपनी लाड़ली बहन को ढ़ेर सारे प्यार के रूपये पैसे या कोई उपहार भेंट करते हैं। अगर अपनी बहन को उसी राशि के अनुसार उपहार देंगे तो उसके जीवन में सदैव खुशियों की बरसात होती रहेगी। जानें किस राशि की बहन को कौन सा उपहार दें।

मेष राशि- मेष राशि वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए भाई मेष राशि वाली बहन को जिंक धातु की बनी वस्तुएं जैसे कोई शोपीस गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी उपहार में दी जा सकती हैं।

मिथुन राशि- इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि की बहन को पेन सेट, खेल सामग्री, हरे रंग की वस्तु जैसे कोई फोटो जिसमें हरियाली दिख रही हो, उपहार में दे सकते हैं।

कर्क राशि- इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए इस राशि की बहन को चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप से बनी चीजें उपहार में दी जा सकती हैं।

कन्या राशि- इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि कन्या है, वे कांसे की धातु से बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, पुस्तक या पेन उपहार में दे सकते हैं।

तुला राशि- इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इसलिए इस राशि की बहन को कपड़े, आभूषण, कार, परफ्यूम, आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि वृश्चिक है, वे लाल रंग की मिठाई, मूंगे (रत्न) से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।

धनु राशि- इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं। इसलिए इस राशि की बहन को किताबें, सोने के आभूषण, वस्त्र आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।

मकर राशि- इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। मकर राशि की बहन को आप मोबाइल, लेपटॉप आदि, कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें शनि से संबंधित हैं।

मीन राशि- इस राशि का स्वामी गुरु है। जिन लोगों की बहन की राशि मीन है, वे सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें गुरु ग्रह से संबंधित हैं।

********

Published on:
14 Aug 2019 05:56 pm
Also Read
View All