त्योहार

shani jayanti : इस चीज का भोग अधिक पसंद है शनि देव को, हो जाते हैं तुरंत प्रसन्न

शनि देव को इस चीज का लगावें भोग
2 min read
Jun 01, 2019
shani  jayanti
shani amavasya ke totke, somvati amavasya, vat savitri katha in hindi

शनि जयंती पर शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए लोग तरह के उपाय करते हैं, अपने प्रकार के भोग भी शनि देव को लगाते हैं। अगर आप शनि देव की कृपा तुरंत पाना चाहते हो तो शनि जयंती के दिन शनि देव को इस चीज का भोग जरूर लगावें, आपकी सभी मनोकामना शनि देव शीघ्र पूरी कर देंगे।

शनि देव का नाम आते ही कुछ लोगों भय लगने लगता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। शनि देव केवल बूरे कर्म करने वालों, धर्म विरूद्ध कार्य करने वाले को ही दंड देने के लिए उनकी कुंडली में बैठ जाते। लेकिन शनि देव किसी पर प्रसन्न हो जाये तो उनके जीवन में किसी भी चीज का अभाव नहीं रहता।

इस चीज का लगावें भोग

शनि जयंती के दिन विधि विधान से शनि देव का पूजन करने के बाद पलाश या केले के पत्ते पर लगावें यह भोग। वैसे तो शनि महाराज को काली वस्तुएं पसंद होती है, जैसे काले तिल, उड़द की दाल आदि का भोग तो उन्हें लगाया ही जाता है, पर शायद ये कम ही लोग जानते होंगे की इन्हें सबसे ज्यादा अगर कोई चीज पसंद है तो वे है मीठी पूड़ी और काले उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का भोग। इस भोग से शनि देव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

अगर कोई भक्त शनि देव को शीघ्र प्रसन्न् करना चाहते है और अपने जीवन की सभी समस्याओं से छूटकारा पाना चाहते हैं तो वे शनि शनि जयंती या शनि अमावस्या के दिन सुबह 10 बजे से पहले और शाम को 6 से 7 बजे के बीच मीठी पूड़ी या काले उड़द की दाल की खिचड़ी का भोग जरूर लगायें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होकर व्यक्ति की साढ़ेसाती, ढैया या महादशा-अंतर्दशा को कम या खत्म कर देते हैं। साथ शनि देव अनेक मनोकामनाएं भी पूरी कर देते हैं।

*************

Published on:
01 Jun 2019 01:15 pm