त्योहार

धनतेरस पर्व आज : जानें धनतेरस पर्व का संपूर्ण पूजा विधान एवं शुभ मुहूर्त

Today's Dhanteras Festival : धनतेरस पर्व आज : जानें धनतेरस पर्व का संपूर्ण पूजा विधान एवं शुभ मुहूर्त

2 min read
Oct 25, 2019
धनतेरस पर्व आज : जानें धनतेरस पर्व का संपूर्ण पूजा विधान एवं शुभ मुहूर्त

आज शुक्रवार 25 अक्टूबर 2019 को दिन धनतेरस का पर्व है। आज धनतेरस के दिन हिन्दू धर्मावलंबी श्रद्धालु चल, अचल सम्पत्ति, वाहन, भवन, प्लाट, स्वर्ण, आभूषण, वस्त्र, चांदी आदि वस्तुएं खरीदारी करते हैं। इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि एवं धन के अधिपति कुबेर देव की पूजा की जाती है। आज इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा अर्चना करें।

धनतेरस पर्व की संपूर्ण शास्त्रोंक्त पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त के बारे में पत्रिका डॉट काम को ज्योतिषाचार्य पं. प्रह्लाद कुमार पण्ड्या ने बताया कि- धनतेरस के दिन सुबह एवं शाम को घर आंगन में दीपक जलाने से घर में माँ लक्ष्मी जी का आगमन होता है। धनतेरस के दिन खरीददारी जैसे- सोना, चांदी आदि धातुओं से बनी वस्तुएं खरीदने से घर में सदैव धन के भंडार भरे रहते हैं। भगवान धनवंतरी एवं धन कुबेर की कृपा से कभी भी किसी चीज का अभाव नहीं रहता।

शुभ मुहूर्त- दिन में / शुभ मुहूर्त- सायंकाल एवं रात्रि में
1- चर- प्रातः 6 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 55 मिनट तक
2- लाभ- प्रातः 7 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक
3- अमृत- प्रातः 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक
4- शुभ- दोपहर- 12 बजकर 11 मिनट से 1 बजकर 36 मिनट तक
5- चर- सायंकाल- 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक
6- गोधुली बेला- सायंकाल 5 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगी।
7- प्रदोष काल- सायंकाल 5 बजकर 38 मिनट से रात्रि 7 बजकर 37 मिनट तर रहेगा।
- सर्वार्थ सिद्धियोग- सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक ही रहेगा
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

स्थिर लग्न
1- वृश्चिक- प्रातः 8 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक
2- कुंभ- दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक
3- वृषभ- रात्रि में 7 बजकर 1 मिनट से 9 बजे तक।

धनतेरस के दिन चंद्रमा का प्रतीक चांदी से बनी वस्तुएं खरीदने से शीतलता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। धनतरेस के दिन स्वास्थ्य और सेहत की कामना के लिए चिकित्सा के देवता भगवान धन्वन्तरी की पूजा करने का विधान है। जानें धनतेरस पर खरीदी करने एवं पूजा का शुभ मुहूर्त।

**********

Published on:
25 Oct 2019 10:10 am
Also Read
View All