scriptपांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019, जानें किस दिन है कौन सा पर्व | Deepavali Festival 25 to 29 october 2019 | Patrika News
त्योहार

पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019, जानें किस दिन है कौन सा पर्व

पांच दिवसीय दीपावली का त्यौहार पहले दिन शुक्रवार 25 अक्टूबर को धनतेरस से शुरू होकर 29 अक्टूबर को भाई दूज पर्व के साथ समापन होगा। जानें पांच दिवसीय उजास दीपोत्सव पर्व में किस दिन कौन सा त्यौहार मनाया जाएगा।

भोपालOct 24, 2019 / 04:23 pm

Shyam

पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019

पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019

पांच दिवसीय दीपावली का उजास दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ 25 अक्टूबर को धनतेरस के पर्व के साथ हो रहा है। पांच दिन तक मनाया जाने वाला दीपावली का त्यौहार पहले दिन शुक्रवार 25 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर को भाई दूज पर्व के साथ समापन होगा। जानें पांच दिवसीय उजास दीपोत्सव पर्व में किस दिन कौन सा त्यौहार मनाया जाएगा।

पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019

1- धनतेरस का पर्व- शुक्रवार 25 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन धन, आरोग्य के देवता भगवान श्री धन्वतंरि, धनकुबेर एवं धनकोष की पूजा की जाती है। इस दिन विभिन्न धातुओं से बनी नई वस्तुएं भी खरीदी जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शीतलता के प्रतिक चंद्रमा की धातु यानी की चांदी से बनी वस्तुएं खरीदने घर परिवार में धन-धान्य भरा रहता है।

पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019

2- रूप चौदस पर्व- रूप चौदस का पर्व 26 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा। रूप चौदस के दिन लोग अपने रूप सौंदर्य को निखारने के लिए हल्दी, चंदन से उबटन से स्नान करते हैं। इस दिन घर के मुख्य दरवाजे पर गेंहू की ढेरी पर चार मुख वाला दीपक यमराज के भय से बचने के लिए जलाते हैं।

पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019

3- दीपावली का मुख्य पर्व- सनातन धर्म का सबसे बड़ा महापर्व रविवार 27 अक्टूबर को कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन माता महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, लक्ष्मी पूजा से पूर्व घरों में, व्यापार स्थलों में, मंदिरों सहित अनेक जगहों को दीप जलाकर जगमगाया जाता है।

पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019

4- गोवर्धन पूजा पर्व- सोमवार 28 अक्टूबर को घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाते हैं। इस दिन अन्नकूट महोत्सव मनाते हुए श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यजंनों का भोग लगाते हैं।

पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019

5- भाई दूज पर्व- मंगलवार 29 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को भाई-बहन के प्रेम के रूप में मनाते हैं। भाई दूज पर्व के साथ ही पांच दिवसीय उजास दीपोत्सव पर्व का समापना भी हो जाएगा।

***********

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / पांच दिवसीय दीपोत्सव उजास पर्व 25 से 29 अक्टूबर 2019, जानें किस दिन है कौन सा पर्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो