Personal Finance

बम-बारूद के साए में पले थे राशिद खान, आज करोड़ों रुपयों के हैं मालिक

राशिद खान का आर्इपीएल में डेब्यू 2017 हुआ। अफगानिस्तान के इस प्लेयर पर कर्इ फ्रेंचाइजीज की नजरें थी। लेेकिन बाजी मारी सनराइजर्स हैदराबाद ने।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 1:16 PM IST
Rashid khan
बम-बारूद के साए में पले थे राशिद खान, आज करोड़ों रुपयों के हैं मालिक

नर्इ दिल्ली। उम्र 19 साल, परवरिश बम आैर बारूद के बीच। अफगानिस्तान के निवासी आैर कि्रकेटर राशिद खान की कहानी कुछ एेसी ही है। आर्इपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की की आेर खेलने वाले राशिद खान का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। शुक्रवार को दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राशिद खान ने अपने प्रदर्शन से केकेआर को हराने में अहम भूमिका निभार्इ। अगर उनके घर आैर फाइनेंशियल कंडीशन की बात करें तो अच्छी नहीं नहीं रही है। जब से उन्होंने कि्रकेट खेलना शुरू किया आैर आर्इपीएल में आए, तब से उनकी तक्दीर बदल गर्इ। आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में राशिद खान कितने करोड़ रुपयों के मालिक बन गए हैं।

2017 में हुआ था डेब्यू
राशिद खान का आर्इपीएल में डेब्यू 2017 हुआ। अफगानिस्तान के इस प्लेयर पर कर्इ फ्रेंचाइजीज की नजरें थी। लेेकिन बाजी मारी सनराइजर्स हैदराबाद ने। अपने प्रदर्शन राशिद खान ने सभी का दिल जीत लिया था। ताज्जुब की बात तो ये है कि करीब 18 के इस खिलाड़ी को उस हैदराबाद की आेर से करीब 4 करोड़ रुपए मिले थे। जिस बात का किसी को यकीन नहीं हुआ था। कि्रकेट जगत में यह चर्चा आम हो गर्इ थी कि हैदराबाद ने एक अफगानी खिलाड़ी पर 4 करोड़ का दांव लगाकर घाटे का सौदा किया है। लेकिन राशिद ने अपने प्रदर्शन से सभी क्रिकेट पंडितों को गलत साबित कर दिया।

दोगुना से भी ज्यादा में बिके इस बार
आर्इपीएल के मौजूदा सीजन के लिए एक बार फिर से बोली लगार्इ थी। राशिद खान इस बार उन टाॅप स्पिनर्स में शामिल थे जिन पर सबसे ज्यादा रुपया लगने का अनुमान था। हुआ भी कुछ एेसा ही। हैदराबाद दोबारा से इस खिलाड़ी को अपने पास रखना चाहता था, लेकिन उन्होंने बोली नहीं लगार्इ। ताज्जुब की बात तो ये है कि राशिद को खरीदने के लिए बंगलूरू आैर पंजाब में जंग चल रही थी। दो करोड़ रुपए का बेस प्राइस के साथ शुरू हुर्इ बोली 9 करोड़ पर आ गर्इ। पंजाब के नाम पर राशिद खान बिक चुके थे, उसी वक्त हैदराबाद ने राइट टू मैच के आॅप्शन को पिक किया आैर राशिद को 9 करोड़ में अपने पास दोबरा बुला लिया।

आज इतने करोड़ रुपए के हो गए है मालिक
भले ही राशिद खान का बचपन गरीबी में गुजरा हो, बम आैर बारुद के साए में परवरिश हुर्इ हो, लेकिन इस अफगानी खिलाड़ी की आर्इपीएल की किस्मत बदल गर्इ है। अगर आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 5 मिलियन डाॅलर हो गर्इ है। अगर भारतीय रुपयों में गणना की जाए तो उनकी आय 33 करोड़ 86 लाख रुपए से ज्यादा हो चुकी है। मौजूदा समय में उन्होंने अफगानिस्तान में करोड़ों रुपयों का बंगला खरीदा है। साथ ही बीएमडब्ल्यू 4 सीरीज की कार में सफर रहे हैं।


Published on: