Personal Finance

1 सितंबर से रिटेल लोन को रेपो रेट से जोड़ेगा बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ब्याज दरों मे होगा बदलाव

रिटेल लोन को रेपो रेट से जोड़ेगा बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1 सितंबर से प्रभावी होगी नई ब्याज दर

2 min read

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने रविवार को कहा कि वह अपने रिटेल लोन को रेपो रेट से रीपो से जोड़ेगा। बैंक के इस कदम से ग्राहकों को अन्य नई सुविधाओं का सीधा फायदा मिल सकेगा। इसके साथ ही लोन की ब्याज दरों में भी बदलाव होंगे, जिससे ग्राहकों को होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों में भी राहत मिल सकती है।


बैंक ने जारी किया बयान

बैंक ने इस संबध में बयान जारी कर कहा, 'आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए नई दरें एक सितंबर, 2019 से लागू होगीं। वर्तमान में यह नए ग्राहकों के लिए हैं और तय समय में इसे वर्तमान ग्राहकों के लिए भी प्रभावी बनाया जाएगा।'


ब्याज दरों में होगा बदलाव

इसके साथ ही बैंक ने कहा कि वह पहले ही होम लोन इंट्रेस्ट रेट को रेपो रेट से जोड़ चुका है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा कि रिटेल लोन की ब्याज दर को रेपो रेट से जोड़कर बैंक ब्याज दर से जुड़े लाभ को सीधे ग्राहकों को पहुंचाएंगे। बता दें कि रेपो रेट से लोन की ब्याज दर जुड़ने के बाद रेपो रेट में आरबीआई द्वारा जब-जब बदलाव होगा, लोन की ब्याज दर भी बदलेगी।


बैंकिंग सेक्टर को जारी किया फंड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए देश की बैंकिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए फंड जारी किया था। सीतारमण के इस कदम से देश की बैंकिंग व्यवस्था में काफी सुधार होने और ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा लोन देने की योजना है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि बैंक रेपो रेट और अन्य कारकों से जुड़े लोन प्रॉडक्ट पेश करेंगे। इससे आवास, वाहन और रिटेल लोन के लिए ईएमआई घटेगी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
26 Aug 2019 10:49 am
Published on:
26 Aug 2019 10:16 am
Also Read
View All