Personal Finance

अगर Fixed Deposit पर चाहते हैं 8.4% का ब्याज तो यहां करें निवेश, ये है पूरी Details

-Fixed Deposit Interest Rate 2020: बचत के लिए हर कोई फिक्स्ड डिपॉजिट ( Interest on FD ) में निवेश करना चाहता है। -कोरोना की वजह से बैंकों या कंपनियों की एफडी की ब्याज दरें निचले स्तर पर हैं। -ऐसे में आप नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ( NBFC ) श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस ( Shri Ram City Union Finance ) में निवेश कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2020, 1:10 PM IST
better interest on Fixed Deposit up to 8.4-percent on fd know details
अगर Fixed Deposit पर चाहते हैं 8.4% का ब्याज तो यहां करें निवेश, ये है पूरी Details

नई दिल्ली।
Fixed Deposit Interest Rate 2020: बचत के लिए हर कोई फिक्स्ड डिपॉजिट ( Interest on FD ) में निवेश करना चाहता है। क्योंकि, एफडी एक सुरक्षित निवेश ( Best Investment Plans ) का अच्छा ऑप्शन है। यहां आप 6 महीने से लेकर एक साल, दो साल, तीन साल कितने भी समय के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें एक तय समय के बाद आपको ब्याज सहित आपकी जमा राशि वापस मिल जाएगी। कोरोना की वजह से बैंकों या कंपनियों की एफडी की ब्याज दरें निचले स्तर पर हैं। ऐसे में आप नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ( NBFC ) श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस ( Shri Ram City Union Finance ) में निवेश कर सकते हैं। यहां आपको फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सालाना 8.4 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

निवेश पर मिलेगा फायदा
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस को ICRA ने MAA+ रेटिंग स्टेबल आउटलुक के साथ दी है, जिसका मतलब है कि कंपनी प्रिंसिपल अमाउंट या उस पर मिलने वाले ब्याज में कोई डिफॉल्ट नहीं करती है। इस कारण आप बिना जोखिम के निवेश कर सकते हैं। लेकिन, निवेश से पहले पूरी जांच पड़ताल और सलाहकार की राय जरूर लें।

8.4 फीसदी मिलेगा ब्याज
फिलहाल श्रीराम सिटी की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर सालाना 8.40 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इतना ही नहीं अगर कोई सीनियर सिटीजन एफडी खाता खुलवाता है तो उसे 0.40 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलता है। ज्यादा ब्याज दर और स्थिर रिटर्न से आपको ज्यादा मुनाफा हो सकता है। इस योजना में आप 12 महीने से 60 महीने का टेन्योर तक निवेश कर सकते हैं।

कितना कर सकते हैं निवेश
संचयी फिक्स्ड डिपॉजिट में श्रीराम सिटी 1 हजार रुपये के मल्टीपल में किस्तें लेता है जिसमें न्यूनतम राशि 5 हजार रुपये प्रति जमा है। वहीं, गैर-संचयी फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना किस्तों में भुगतान किया जाता है। इसमें 1,000 रुपये के मल्टीपल में डिपॉजिट मंजूर होते हैं जो न्यूनतम 5,000 रुपये की राशि तक हो सकते हैं।

Published on: