24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

POMIS, KVP, NSC, Saving पर मिल रहा 7% तक का ब्याज, कम निवेश में मिलेगा डबल फायदा

-Best Investment Plans: बचत कितनी जरूरी है, कोरोना काल ( Coronavirus ) में लोगों को अहसास हुआ है।-महामारी के इस दौर में बैंक ब्याज दरों ( Bank Interest Rates ) में लगातार कटौती कर रहे हैं। -इसलिए परेशानी है कि आखिर निवेश कहां किया जाए? -हम आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जहां निवेश पर आपको 7 फीसदी तक का ब्याज ( 7% Interest Rate on Investment ) मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 21 Sep 2020, 2:42 PM IST

नई दिल्ली।
Best Investment Plans: बचत कितनी जरूरी है, कोरोना काल ( Coronavirus ) में लोगों को अहसास हुआ है। ऐसे में लोग अब निवेश करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन, महामारी के इस दौर में बैंक ब्याज दरों ( Bank Interest Rates ) में लगातार कटौती कर रहे हैं। इसलिए परेशानी है कि आखिर निवेश कहां किया जाए? हम आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जहां निवेश पर आपको 7 फीसदी तक का ब्याज ( 7% Interest Rate on Investment ) मिल सकता है। यहां आपको अच्छे रिटर्न के साथ पैसों की सुरक्षा की भी गारंटी रहती है।

किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra )
अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करते हैं तो आपके लिए किसान विकास पत्र बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इस योजना में आपका निवेश 124 महीने में डबल हो जाएगा। अगर आप इस योजना में एकमुश्त एक लाख रुपये की राशि निवेश करते हैं, तो आपको मेच्योरिटी पर 2 लाख रुपये रिटर्न में मिलेंगे।

इन बैंकों में Saving Account पर मिलेगा 7% ब्याज, जीरो बैलेंस पर खोले अकाउंट

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS )
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में सिंगल अकाउंट में आप न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। जबकि, ज्वाइंट खाते में अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है। इस योजना में दो से अधिक लोग भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश पर 6.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इसमें आपका कुल रिटर्न सालाना आधार पर होता है। इसलिए इसे हर महीने के हिसाब से 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ( NSC )
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ( NSC ) भी एक सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। एनएससी पर ब्याज की मौजूदा दर 6.8% है और ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि है।

IDFC फर्स्ट बैंक
IDFC फर्स्ट बैंक में ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक की जमा पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि एक लाख से अधिक की जमा पर 7 फीसदी तक सालाना ब्याज मिल रहा है। साथ ही सेविंग अकाउंट पर 10 हजार रुपये ब्याज तक टैक्स में भी छूट मिलती है। इस बैंक में डिपॉजिट AAA रेटेड है, इसलिए इसमें निवेश करना सुरक्षित माना जा सकता है।

अब विदेश पैसा भेजने पर देना पड़ेगा टैक्स, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम