24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बैंकों में Saving Account पर मिलेगा 7% ब्याज, जीरो बैलेंस पर खोले अकाउंट

-High Interest on Saving Account: अक्सर लोग बचत खाते ( Saving Account ) पर मिलने वाले ब्याज पर ध्यान नहीं देते। -बड़े बैंक जैसे SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा ( BOB ) आदि में सेविंग अकाउंट पर बहुत कम ब्याज दर मिलता हैं।-कुछ विशेष रूप से छोटे व नये बैंक आपको बचत खाते में जमा राशि पर अच्छे ब्याज दर से भुगतान करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 21 Sep 2020, 12:30 PM IST

higher interest rates on Saving Account in bandhan idfc indusind bank

Saving Account पर मिलेगा FD से ज्यादा 7% ब्याज, जीरो बैलेंस पर खोल सकते हैं अकाउंट

नई दिल्ली।
High Interest on Saving Account: किसी ना किसी बैंक ( Bank ) में आपका भी सेविंग अकाउंट जरूर होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपके सेविंग अकाउंट में जमा राशि पर कितना ब्याज मिल रहा है? अक्सर लोग बचत खाते ( Saving Account ) पर मिलने वाले ब्याज पर ध्यान नहीं देते। आपको बता दें कि बड़े बैंक जैसे SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा ( BOB ) आदि में सेविंग अकाउंट पर बहुत कम ब्याज दर मिलता हैं। लेकिन, कुछ विशेष रूप से छोटे व नये बैंक आपको बचत खाते में जमा राशि पर अच्छे ब्याज दर से भुगतान करते हैं।

होम लोन लेकर घर खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो इन बैंकों की ब्याज दरों पर डाल लीजिए नजर

बड़े बैंकों मिलेगा कम ब्याज

एसबीआई में 2.70 प्रतिशत ब्याज ( SBI Saving Account Interest Rate )
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बचत खाते पर 2.70 फीसदी से ब्याज देता है। हालांकि, ये एक लाख तक जमा राशि या उससे ज्यादा की राशि पर मिलेगा।

पंजाब नेशनल बैंक में 3 प्रतिशत ब्याज ( PNB Saving Account Interest Rate )
पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर 50 लाख रुपये तक और 50 लाख रुपये से ज्यादा की जमा राशि पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2.75 प्रतिशत ब्याज ( BOB Saving Account Interest Rate )
बैंक ऑफ बड़ौदा में सेविंग अकाउंट है पर 1 लाख रुपये तक और 1 लाख रुपये से ज्यादा की जमा राशि पर 2.75 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है।

एचडीएफसी बैंक में 3.5 प्रतिशत ब्याज ( HDFC Saving Account Interest Rate )
एचडीएफसी बैंक में ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर 50 लाख रुपये से कम जमा राशि पर 3 प्रतिशत और 50 लाख से ज्यादा की राशि पर सालाना 3.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

आईसीआसीआई बैंक में 3.50 प्रतिशत ब्याज ( ICICI Saving Account Interest Rate )
आईसीआसीआई बैंक में सेविंग अकाउंट पर 3 से लेकर 3.50 प्रतिशत तक सालाना ब्याज मिलेगा।

Recurring Deposit : हर महीने 1000 रुपए की बचत से लाखों बनाने का मौका, निवेश के लिए है बेस्ट

इन बैंकों में मिलेगा 7% तक ब्याज

IDFC फर्स्ट बैंक में 7% का ब्याज
IDFC फर्स्ट बैंक में ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक की जमा पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि एक लाख से अधिक की जमा पर 7 फीसदी तक सालाना ब्याज मिल रहा है।

बंधन बैंक
बंधन बैंक में सेविंग्स अकाउंट पर 1 लाख रुपये तक 4 फीसदी, 1 लाख से 10 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6 फीसदी, 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6.55 फीसदी और 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैलेंस पर 7.15 फीसदी ब्याज मिलेगा।

RBL बैंक
RBL बैंक में 10 लाख रुपये रखने पर 4.75 फीसदी, 10 से 3 करोड़ तक की रकम पर 6 फीसदी और 3 से 5 करोड़ पर 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

इंडसइंड बैंक
यहां ग्राहकों को 6 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिल रहा है।

यस बैंक
यस बैंक में आपको एक लाख तक की जमा पर 4 फीसदी और 1 से 10 लाख तक जमा पर 5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। 10 लाख से ज्यादा जमा पर 6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।