
Best home loan rates from governments and private banks
नई दिल्ली। सभी तरह के लोन में शायद होम लोन ही ऐसा लोन है जो कि सबसे बड़ा है। न केवल ऋण राशि के संदर्भ में, बल्कि कार्यकाल भी, जो 15 वर्ष या उससे अधिक हो सकता है। लोन का कुल भुगतान उधार ली गई राशि से दोगुना हो सकता है। लेकिन होम लोन सबसे सस्ते लोन में से एक है, और यह एकमात्र तरीका है, जिससे कोई व्यक्ति घर खरीद सकता है। मौजूदा समय में इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि भारत में कई आवास परियोजनाओं के निर्माण में देरी हो रही है या कई वर्षों से रुकी हुई है। ऐसे में वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि मौजूदा समय में घर खरीदने वालों को रेडी-टू-मूव घर की ओर देखना चाहिए। ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि अगर 20 सालों के लिए 30 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं देश के बैंकों के ब्याज दरों के हिसाब से आपको कितनी ईएमआई चुकानी होगी।
आरबीआई ने लगातार गिराई हैं नीतिगत दरें
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार नीतिगत दरों में गिरावट की हैै। आखिरी बार आरबीआई ने रेपो दरों में 40 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरती ब्याज दर व्यवस्था में भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित लगभग सभी प्रमुख बैंकों ने अपने होम लोन की दरों में अच्छी खासी कटौती की हैै। कुछ बैंकों की ओर से तो यह कटौती 7 फीसदी तक की गई है। जानकारों का यह भी कहना है कि होम लोन का ऑप्शन चूज करने से पहले सिर्फ कम ब्याज दर को ही आधार ना मानें बल्कि बैंक क्रेडिटिबिलीटी भी चेक करें। वहीं अपने क्रेडिट स्कोर को भी जांचें। वैसे सबसे कम ब्याज दरों का ऑप्शन उन लोगों के पास होता है जिनका क्रेडिट स्कोर सबसे अच्छा होता है। कुछ बैंक 700 जो कुछ 750 से 800 क्रेडिट स्कोर को बेंचमार्क मानते हैं।
किस बैंक में कितनी ब्याज दर और कितनी बनेगी ईएमआई
| बैंक | होम लोन ब्याज दर ( फीसदी में ) | प्रोसेसिंग फीस ( टैक्स को हटाकर ) | ईएमआई ( रुपए में ) |
| यूबीआई | 6.70-7.15 | 0.50 फीसदी ( 15 हजार अधिकतम) + टैक्स | 22,722-23,530 |
| बीओआई | 6.85-8.35 | 0.25 फीसदी ( न्यूनतम 1500 और अधिकतम 20000 ) | 22,990-25,751 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 6.85-9.05 | 0.50 फीसदी ( 20 हजार अधिकतम) | 22,990-27,088 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 6.90-7.25 | फेस्टिव सीजन में छूट | 23,079-23,711 |
| केनरा बैंक | 6.90-9.40 | 0.50 फीसदी ( न्यूनतम 1500 और अधिकतम 10,000 ) | 23,079-27,768 |
| एचडीएफसी बैंक | 6.95-7.85 | सैलरीड और सेल्फ इंप्लॉयड 0.50 फीसदी तक या 3,000 रुपए अधिकतम | 23,169-24,814 |
| आईसीआईसीआई बैैंक | 6.95-8.05 | 1-2 फीसदी या 1,500 रुपए (2,000 रुपए मुंबई, दिल्ली और बेंगलूरू) | 23,169-25,187 |
| नैनीताल बैंक | 7.00-7.25 | 0.50 फीसदी (न्यूनतम 500 रुपए, अधिकतम 10,000 रुपए) + सर्विस टैक्स | 23,259-23,711 |
| एसबीआई | 7-7.85 | 0.50 फीसदी + जीएसटी | 23,259-24,814 |
| बीओबी | 7-8.85 | 0.50 फीसदी (न्यूनतम 8,500 रुपए, अधिकतम 25,000 रुपए) | 23,259-26,703 |
| इंडियन बैंक | 7-9 | जैसा लागू होगा | 23,259-26,992 |
| आईओबी | 7.05-7.30 | 75 लाख तक के लिए 0.50 फीसदी ( अधिकतम 20,000) | 23,349-23,802 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 7.05-8.45 | 0.25 फीसदी ( अधिकतम 25000 रुपए ) | 23,349-25,940 |
| पीएनबी | 7.10-7.90 | 7 सितंबर से 31 दिसंब 2020 तक छूट | 23,439-24,907 |
| जम्मू एंड कश्मीर बैंक | 7.20-7.60 0.25 | फीसदी + जीएसटी ( न्यूनतम 5,000 रुपए, अधिकतम 25,000 रुपए) | 23,620-24,352 |
Updated on:
21 Sep 2020, 10:57 AM IST
Published on:
21 Sep 2020, 9:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.