Personal Finance

SBI के बाद BoB ने दी राहत, जानिए कितना सस्ता किया Home Loan

BOB ने MCLR Rates में की 0.15 फीसदी की कटौती की SBI ने पिछले दिनों ही MCLR में 25 फीसदी कटौती की थी

less than 1 minute read
Bank of Baroda
BoB gives relief after SBI, know how cheap home loan

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda ) की ओर से कई अवधि वाले लोन की दरों को सस्ता कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट्स ( MCLR ) में 0.15 फीसदी की कटौती है। ब्याज की नई दरें 12 जून 2020, शुक्रवार से लागू हो जाएंगी। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) की ओर से 15 फीसदी की कटौती की थी।

सभी तरह के लोन हो जाएंगे सस्ते
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक रात, एक महीना, तीन महीने, छह महीने और एक साल की अवधि वाले लोन पर एमसीएलआर की दर में 0.13 फीसदी की कटौती की है। इससे ग्राहकों के लिए होम, ऑटो और दूसरे लोन सस्ते हो जाएंगे। नई दरों को 12 जून से लागू कर दिया जाएगा।

एसबीआई की ओर से भी घटाई गई थी दरें
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में कटौती की थी। जिसके बाद सभी बैंकों की ओर से एमसीएलआर की दरों में कटौती की जाा रही है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एमसीएलआर की दरों में 0.25 फीसदी की गिरावट की है। एसबीआई की ओर से नई दरें 10 जून से लागू हो गई हैं।

Updated on:
10 Jun 2020 10:17 pm
Published on:
10 Jun 2020 08:05 pm