Personal Finance

PM Suraksha Bima Yojana के जरिए मात्र 12 रूपए में मिलता है 2 लाख का बीमा, जानें इसके बारे में सबकुछ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है बड़े काम की मात्र 12 रूपए प्रीमियम से मिलता है 2 लाख का इंश्योरेंस 31 मई को जमा करना होता है प्रीमियम
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2020, 3:05 PM IST
pmsby
pmsby

नई दिल्ली: आज की तारीख में हेल्थ इंश्योरेंस ( HEALTH INSURANCE ) कराना सभी के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन ये इतने महंगे होते हैं कि सभी के लिए इन्हें कराना पॉसिबल नहीं होता । इसीलिए मोदी सरकार ( modi govt ) एक खास बीमा योजना ( insurance scheme ) लेकर आई है । जिसमें निवेश कर आपको मात्र 12 रूपए सालाना के प्रीमियम से 2 लाख रूपए का इंश्योरेंस मिलेगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में निवेश करने के बाद आपको पूरे दो लाख का इंश्योरेंस कवर मिलेगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PM Suraksha Bima Yojana ) – मोदी सरकार ( MODI GOVT ) की इस स्कीम ( GOVT INSURANCE SCHEME ) में निवेश करने के लिए आपको उम्र 18 साल से लेकर 70 साल तक होनी चाहिए । इस स्कीम के जरिए किसी भी एक्सीडेंट की वजह से होने वाले डेथ या डिसएबिलिटी के वक्त आपको सुरक्षा मिलती है यानि आप क्लेम कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि हार्ट अटैक को इस स्कीम में इन्क्लूयड नहीं किया गया है। एक्सीडेंटल डेथ के वक्त 2 लाख रुपये और डिसएबिलिटी के लिए 1 लाख रुपये का क्लेम दिया जाता है।

कब जमा होता है प्रीमियम- PM Suraksha Bima Yojana का प्रीमियम ( PREMIUM OF PMSBY ) 31 मई को देना जरूरी होता है। ऐसा न करने पर आपका बीमा रद्द कर दिया जाएगा। इस साल कोरोना के चलते इस स्कीम की आखिरी तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है। यही वजह है कि बैंक की ओर से ग्राहकों को प्रीमियम जमा करने के लिए अलर्ट अभी भी भेजे जा रहे हैं। इसलिए खाताधारकों को अपने खाते में बैलेंस रखना जरूरी है। यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि एक बार पॉलिसी रद्द होने पर आप उसे दोबारा रिन्यू नहीं करा सकते।

Published on: