Personal Finance

GST से राहत के बाद भी महंगे होंगे कार-टीवी, ये है बड़ा कारण

रुपए में लगातार गिरावट के कारण विदेशों से होने वाले आयात के लिए भारतीय कंपनियों को ज्यादा रुपया खर्च करना पड़ रहा है। इससे कंपनियों की निर्माण लागत बढ़ गई है और मुनाफा कम हो गया है।

2 min read
Jul 26, 2018
GST से राहत के बाद भी महंगे होंगे कार-टीवी, ये है बड़ा कारण

नई दिल्ली। हाल ही में जीएसटी काउंसिल की ओर से कर की दरों में कमी होने के बाद टीवी-कार जैसी चीजों के सस्ता होने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। आने वाले दिनों में कार-टीवी जैसी चीजें महंगी हो सकती हैं। इसका कारण जीएसटी के बजाए रुपए का लगातार गिरना है। रुपए के गिरने के कारण कार-टीवी जैसी चीजों को बनाने के लिए आयात होने वाला सामान महंगा हो गया है। एेसे में इनका निर्माण करने वाली कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ना तय है।

अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

ये भी पढ़ें

सरकार से मिलेगा 1 करोड़ रुपया, बस देनी होगी पड़ोसी की ये जानकारी

वैश्विक स्तर पर चल रहे ट्रेड वॉर और अमरीका में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी से डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के कारण भी डॉलर में मजबूती आ रही है। इससे रुपए में गिरावट हो रही है। बीते सप्ताह रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। साथ ही रुपए एशिया की सबसे खराब स्थिति वाली करेंसी में शामिल हो चुका है। इससे आने वाले दिनों में इसमें सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही है। जानकारों का मानना है कि मौजूदा हालातों में रुपए में सुधार के संकेत नहीं दिख रहे है और आने वाले दिनों में यह और भी नीचे जा सकता है।

ये हो रहा असर

रुपए में लगातार हो रही गिरावट के कारण आयात होने वाली चीजें महंगी हो गई हैं। यही कारण है कि जीएसटी में कर की दर कम होने के बाद भी कार-टीवी जैसी चीजों के महंगे होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल इन चीजों को बनाने के लिए कंपनियों को कई सामान आयात करने पड़ते हैं। रुपए के कमजोर होने के कारण आयात पर कंपनियों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। इस कारण कार-टीवी जैसी की निर्माण लागत बढ़ रही है। निर्माण लागत में बढ़ोत्तरी होने से कंपनियों का मुनाफा कम हो रहा है। एेसे में अपने मुनाफे को बनाए रखने के लिए कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

महंगा हो सकता है विदेशी सामान

रुपए में लगातार गिरावट से भारत में विदेशी सामान का कारोबार करने वाली कंपनियां भी संकट में हैं। इन कंपनियों को सामान मंगाने के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है, लेकिन कंपनियां अभी पुरानी कीमत पर ही सामान बेच रही हैं। ये कंपनियां भी कीमतों में इजाफा करने पर विचार कर रही हैं। एेसे में आने वाले दिनों में विदेशी सामान भी महंगा हो सकता है।

ये भी पढ़ें

जानें आखिर अपनी बायोपिक के लिए इन 7 खिलाड़ियों ने ली कितनी रकम, वहीं एक ने लिया 1 रुपया
Published on:
26 Jul 2018 02:33 pm
Also Read
View All