3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIP में छोटी रकम से कैसे बनाया जाए बड़ा फंड? 2,100 रुपये महीने के निवेश से समझिए कैलकुलेशन

Step Up SIP: एसआईपी में आपका रिटर्न म्यूचुअल फंड के प्रकार पर भी निर्भर करता है। डेट फंड्स की तुलना में इक्विटी फंड्स में अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है। स्टेप अप एसआईपी भी निवेश बढ़ाने का एक तरीका है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 03, 2026

SIP Calcutator

एनुअल स्टेप अप में हर साल एसआईपी की रकम बढ़ानी होती है। (PC: AI)

Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड एसआईपी में लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि छोटी सी अवधि में ही अपना धैर्य खो देते हैं। हर दिन अपने निवेश को चेक करते रहना और थोड़े से नुकसान में हतोत्साहित होकर निवेश रोक देना या पैसा निकाल लेना सही तरीका नहीं है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, म्यूचुअल फंड एसआईपी को लॉन्ग टर्म के टार्गेट के लिए देखना चाहिए। लंबे समय तक निवेशित रहकर ही यहां बड़ा फंड बनाया जा सकता है।

SIP में कितना मिल जाता है रिटर्न

सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, म्यूचुअल फंड एसआईपी का रिटर्न बाजार की परिस्थितियों और फंड के प्रकार पर डिपेंड करता है। डा रवि के अनुसार, आमतौर पर लॉन्ग टर्म में लार्ज कैप इक्विटी फंड्स में 12 से 18 फीसदी एवरेज एनुअल रिटर्न मिल जाता है। मिडकैप फंड्स में 14 से 17 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिल जाता हैं। वहीं, डेट फंड में 6 से 9 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिल जाता है। ओवरऑल देखें, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी में लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी सालाना औसत रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।

स्टेप अप SIP से बढ़ा सकते हैं अपना निवेश

म्यूचुअल फंड एसआईपी लाइफ में जितनी जल्दी शुरू की जाए, उतना बड़ा फंड बनने की संभावना रहती है। अगर आप निवेश को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहते हैं, तो स्टेप अप एसआईपी भी कर सकते हैं। एनुअल स्टेप अप में हर साल एसआईपी की रकम को बढ़ा सकते हैं। मान लीजिए आप 100 रुपये महीने की एसआईपी कर रह रहे हैं। अब आप 10 फीसदी एनुअल स्टेप अप रखते हैं, तो आपको अगले साल अपनी एसआईपी की रकम में 10 फीसदी का इजाफा करना होगा। यानी अगले साल से हर महीने 110 रुपये की एसआईपी करनी होगी। इस तरह हर साल एसआईपी की रकम 10 फीसदी बढ़ती रहेगी।

2100 रुपये की SIP से 21 साल में रिटर्न

अगर आप हर महीने 2100 रुपये की एसआईपी करते हैं और ऐसा 21 साल तक जारी रखते हैं, तो मैच्योरिटी पर 21,90,314 रुपये का फंड बनने की संभावना हो सकती है। यहां संभावित औसत रिटर्न 12 फीसदी सालाना लिया गया है। ब्रोकरेज फर्म Groww के एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार, करीब 22 लाख रुपये की इस रकम में 5,29,200 रुपये आपकी निवेश राशि और 16,61,114 रुपये संभावित रिटर्न की रकम होगी।

निवेश का तरीकामासिक SIPनिवेश अवधिअनुमानित सालाना रिटर्नकुल निवेशअनुमानित रिटर्नमैच्योरिटी पर फंड
सामान्य SIP₹2,10021 साल12%₹5,29,200₹16,61,114₹21,90,314
10% Step-Up SIP₹2,100 से शुरुआत21 साल12%₹16,12,863₹29,49,600₹45,62,463

10% स्टेप अप से कितना पड़ेगा असर

मान लीजिए आप इस निवेश में 10 फीसदी का एनुअल स्टेप अप भी रखते हैं। यानी हर साल अपनी एसआईपी की रकम को 10 फीसदी बढ़ाते हैं, तो मैच्योरिटी पर 45,62,463 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें 16,12,863 रुपये निवेश राशि और 29,49,600 रुपये रिटर्न की रकम होगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)