Personal Finance

चंदा कोचर ने दिया इस्तीफा, संदीप बख्शी बने नए CEO और MD

आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक की सीर्इआे व प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। बैंक बोर्ड ने चंदा कोचर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
2 min read
Chanda Kochchar
ICICI बैंक के CEO व MD पद से चंदा कोचर ने दिया इस्तीफा

नर्इ दिल्ली। आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक की सीर्इआे व प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। बैंक बोर्ड ने चंदा कोचर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। बोर्ड ने एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान ये जानकारी दी। चंदा कोचर ने निदेशक पद से इस्तीफा भी दे दिया है। आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक बोर्ड ने संदीप बख्शी को बैंक के अगले सीर्इआे व प्रबंध निदेशक पद के लिए चुना है। संदीप बक्शी 3 अक्टूबर से बैंक के MD और CEO बन गए हैं। चंदा कोचर और उनके परिवार के सदस्य वीडियोकॉन समूह को दिये गये कर्ज में एक- दूसरे को लाभ पहुंचाने तथा हितों के टकराव के आरोप का सामना कर रहे हैं।


बैंक के शेयर में उछाल

इस खबर के बाद ICICI बैंक के शेयर में तेजी आ गई। बैंक का शेयर 3 फीसदी चढ़कर 313 रुपए पर पहुंच गया। ICICI सिक्योरिटी का शेयर भी 1.75 फीसदी चढ़ गया। बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। ICICI बैंक ने कहा कि चंदा कोचर को बैंक की सभी सहयोगी कंपनियों के बोर्ड की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।


ये है पूरा मामला

चंदा कोचर पर आरोप है कि उन्होंने बैंकों के नियमों की अनदेखी करते हुए अपने पति के दोस्त वेणुगोपल धूत को लोन दिया था। लोन के एवज में धूत ने दीपक कोचर की कंपनी में करोड़ों का निवेश किया। आरोप है कि इससे चंदा कोचर और उनके परिवार को बड़ा लाभ हुआ है। पूरे मामले की जांच चल रही है। जिसमें चंदा कोचर के पति दीपक कोचर पर भी कई आरोप लगे है। आपको बता दें साल 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से धूत को 3250 करोड़ रुपए का लोन मिला था। पूरे मामला सामने आने के बाद से ही सेबी और सीबीआई लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ये है आईसीआईसीआई बैंक के नए सीईओ

कोचर की जगह संदीप बख्शी को एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। बैंक ने एक बयान में कहा कि कोचर ने आईसीआईसीआई सिक्यूरिटीज समेत बैंक की सभी पदों से भी इस्तीफा दिया है। बैंक के निदेशक मंडल ने मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) संदीप बख्शी को बैंक का नया सीईओ नियुक्त किया है। बख्शी का कार्यकाल पांच साल के लिए यानी तीन अक्तूबर 2023 तक रहेगा।

Updated on:
05 Oct 2018 09:20 am
Published on:
04 Oct 2018 02:24 pm