टॉप पर मुकेश अंबानी
Forbes India की इंडियाज 100 रिचेस्ट लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल टॉप पर अपना कब्जा जारी किया हुआ है। मुकेश अंबानी के पास 4,730 करोड़ डॉलर यानि भारतीय रुपए में लगभग 3,453 अरब की संपत्ति है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने जब से जियो को लांच किया है तब से उनकी संपत्ति लगातार इजाफा हुआ है। वहीं इस साल उन्होंने जियो गीगा फाइबर लांच करने की घोषणा की है। वहीं से ही उनके निवेश और मुनाफे में बड़ा फर्क देखने को मिला है।