
रुपए में और कमजोरी गहरा गई है। एक अमरीकी डॉलर की कीमत 73.5 रुपए के पार निकल गई है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की कमजोरी के साथ 73.60 के स्तर पर खुला है, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। वहीं खुलने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 73.70 तक टूट गया। कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 73.34 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, रुपए में कमजोरी और वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिले जुले संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखने को मिली। आज शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 35,315.91 तक गिर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 10,648.15 के स्तर तक गिरा।