Personal Finance

कैश के लिए नहीं होगा भटकना, हर मेट्रो स्टेशन पर लगेगा ATM

दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर एटीएम की तादाद तेजी से बढ़ने वाली है। दरअसल स्टेशनों पर एटीएम की कमी के कारण लोगों की परेशानियों को देखते हुए डीएमआरसी ये कदम उठाने जा रही हैं।

less than 1 minute read
atm
कैश के लिए नहीं होगा भटकना, हर मेट्रो स्टेशन पर लगेगा ATM

नई दिल्ली। दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर एटीएम की तादाद तेजी से बढ़ने वाली है। दरअसल स्टेशनों पर एटीएम की कमी के कारण लोगों की परेशानियों को देखते हुए डीएमआरसी ये कदम उठाने जा रही हैं। डीएमअरसी के इस कदम के बाद लोगों को कैश के लिए इधर-उधर भटकाना नहीं पड़ेगा।

2019 में मेट्रो के सभी स्टेशनों पर मिलेगी एटीएम सुविधा

डीएमआरसी के इस कदम के बाद ना सिर्फ यात्रियों को बल्कि डीएमआरसी के कर्मचारियों को भी सहूलियत होगी। एटीएम की तादाद को बढ़ाने को लेकर डीएमआरसी के एक अधिकारी का कहना है कि इस समय मेट्रो के 175 स्टेशनों पर एटीएम की सुविधा मौजूद है। जिसे बढ़ाने के बारे में सोचा जा रहा हैं। डीएमआरसी के अधिकारी का यह भी कहना है कि 2018 में मेट्रो के नेटवर्क में अच्छा विस्तार हुआ है। इसी को और बेहतर करने और यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए 2019 में सभी स्टेशनों पर एटीएम सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

स्टेशनों पर लगेगें 500 नए एटीएम

डीएमआरसी के अधिकारी का कहना है कि जल्द ही मेट्रो स्टेशनों पर करीब 500 नए एटीएम लगाए जाएंगे।डीएमआरसी ने कंपनीज ऐक्ट 1956 के तहत एटीएम स्पेस के लिए कमर्शल बैंकों और नॉन-बैंकिंग इकाइयों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मंगवा लिए हैं ताकि एटीएम इन्स्टॉल किए जा सकेंगे। डीएमआरसी के अधिकारी के अनुसार एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत, 293 जगहों पर एटीएम इन्स्टॉल करने के लिए 4वर्ग मीटर स्पेस लीज करने का प्रस्ताव है।

Published on:
22 Jan 2019 02:10 pm