घर में इलाज कराने पर भी कस्टमर्स को हेल्थ इंश्योरेंस ( Health Insurance ) क्लेम देगी Icici Lombard general insurance अस्पताल के बजाए अपने घर पर सुरक्षित माहौल में इलाज करवा सकते हैं पॉलिसी धारक
नई दिल्ली : जनरल इंश्योरेंस कंपनी Icici Lombard general insurance ने अपने कस्टमर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक नया फैसला लिया है। कंपनी ने घर में इलाज कराने पर भी कस्टमर्स को हेल्थ इंश्योरेंस ( Health Insurance ) क्लेम देने का फैसला किया है। यानि अगर आपके पास Icici Lombard की इंश्योरेंस पॉलिसी ( insurance policy ) है तो आपको क्लेम के लिए बिल्कुल टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी।
दरअसल कोरोना को देखते हुए कंपनी ने ये फैसला किया है ताकि अगर बीमा धारक ( insurance holder ) किसी भी वजह से अस्पताल में भर्ती नहीं हो पा रहे हैं तो अस्पताल के बजाए अपने घर पर सुरक्षित माहौल में इलाज करवा सकते हैं.
वेटिंग पीरियड घटाया गया- इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पॉलिसीज में वेटिंग पीरियड को भी घटा दिया है। जहां पहले कंपनी क्लेम को 30 दिनों में क्लियर करती थी अब इसके लिए 15 दिन का वक्त दिया जाएगा। अच्छी बात ये है कि वेटिंग पीरियड में कमी के लिए प्रीमियम में किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया है। यह सभी हेल्थ पॉलिसियों ( health insurance policies ) पर लागू होगा। इसी तरह अग पॉलिसी कराने के बावजूद पॉलिसी होल्डर किसी भी तरह का क्लेम नहीं करता है तो उसे नो क्लेम बोनस दिया जाने की बात कही जा रही है।
कोरोना ( COVID-19 ) के लिए लॉन्च की नई पॉलिसी- Icici Lombard ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए नई इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है। इस प़ॉलिसी की वैलिडिटी एक साल है और टेस्ट पॉजिटिव मिलने पर पॉलिसी होल्डर ( policy holder ) सारी रकम एक साथ दी जाएगी। 149 रूपए प्रीमियम वाली इस पॉलिसी से 25000 रूपए का लाभ मिलेगा।