नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने वॉलमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Walmart India Pvt Ltd) का होलसेल बिजनेस टेकओवर कर लिया है और कंपनी ने फ्लिपकार्ट होलसेल (Flipkart Wholesale) को लॉन्च कर दिया है। फ्लिपकार्ट होलसेल (Flipkart Wholesale) भारत में अगस्त से काम करना शुरू करेगा। वॉलमार्ट के भारत में 28 बेस्ट प्राइस होलसेल स्टोर हैं और दो फुलफिलमेंट (fulfilment) सेंटर्स हैं। । और फ्लिपकार्ट की नजर देश के 650 अरब डॉलर के बी2बी रिटेल मार्केट पर है।