
नई दिल्ली: कोरोना की वजह से सभी की फाइनेंशियल हेल्थ खराब हो चुकी है। इक्विटी और debt में रिटर्न कम हो गया है तो वहीं दूसरी ओर बैंकों में fixed deposits पर रिटर्न नाम मात्र का रह गया है । ऐसे में उन लोगों के लिए हालात बेहद खराब है जो सिर्फ और सिर्फ पेंशन पर डिपेंड हैं क्योंकि ये लोग अब दूसरा कोई काम भी नहीं कर सकते हैं।
इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिनमें रिटर्न किसी भी नार्मल बचत योजना से ज्यादा आता है। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) । इस स्कीम की बात करें तो एकमुश्त 10 लाख रूपए निवेश करने पर आपको सालाना 7.4 फीसदी (कंपाउंडिंग) ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद 14,28,964 रुपये मिलेंगे । चलिए बताते हैं आपको इस स्कीम के बारे में सबकुछ-
Senior Citizen Savings Scheme ( SCSS )-