Personal Finance

अपनी हंसी के लिए सुर्खियां बटोरने वाली करोड़पति रेणुका शेयर में लगाती है पैसा, जानिए कितनी है दौलत

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की अपनी हंसी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। जानिए वो कहां करती है अपने पैसों का निवेश।

2 min read

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की अपनी हंसी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। लेकिन क्या आप जानते है कि रेणुका चौधरी 38 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। जबकि उनके उपर कोई देनदारी नही है। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामें के मुताबिक रेणुका चौधरी के पास कुल 38,15,27,458 की संपत्ति है। जबकि इससे पहले चुनाव यानि 2004 के चुनावी हलफनामें के मुताबिक रेणुका की संपत्ति केवल 13 करोड़ की थी। यानि 5 साल में इनकी संपत्ति करीब 3 गुणा बढ चुकी है। यहीं नहीं इनके नाम पर दो क्रिमिनल केस भी है।

इतनी पढी लिखी है रेणुका चौधरी

ये भी पढ़ें

पार्टी नेताओं से बोलीं सोनिया गांधी, 2004 की तरह वक्‍त से पहले होंगे चुनाव

चुनावी हलफनामें में दिए गए विवरण के मुताबिक रेणुका पोस्ट ग्रेजुएट हैं। साल 1971 में इन्होने मद्रास के S.I.E.T से बीए किया था। उसके बाद साल 1974 में बैंगलोर से इन्होनें एमए की डिग्री हासिल की है।

शेयर में भी पैसा लगाती है रेणुका

निवेश की बात करें तो इस मामले में रेणुका चौधऱी ने कुल 19 लाख रुपए के करीब बैंक और दूसरे फाइनेंशियल कंपनियों में निवेश किया हुआ है। वहीं इनके पास करीब 5,78,39,085 करोड़ रुपए के बॉन्ड्स, शेयर और डिबेंचर्स हैं। जबकि एनएसएस और पोस्टल सेविंग स्कीम में 75,30,000 का निवेश किया हुआ है।

क्यों हैं सुर्खियों में

आपको बता दें कि बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी पर रामायण वाले बयान ने सियासी गर्मी को और बढ़ा दिया था। रेणुका चौधरी पीएम मोदी के इस बयान पर आग बबूला हो गईं और इसे निंदनीय बता डाला। उन्‍होंने कहा कि पीएम के मुंह से इस तरह का बयान शोभा नहीं देता है। इस बयान पर गुरुवार को कांग्रेस ने राज्‍यसभा में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल जब पीएम राज्यसभा में अपनी बात रख रहे थे तब भी कांग्रेस नेता हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसकी वजह से राज्यसभा में हंसी के ठहाके लगने लगे। उसी समय पीएम मोदी भाषण पर कांग्रेस की सीनियर नेता रेणुका चौधरी जोर-जोर से हंस रही थीं। रेणुका की इस हंसी से पीएम के भाषण में रुकावट आ रही थी। तो पीएम ने उनकी तुलना रामायण के सीरियल से कर दी।

ये भी पढ़ें

मायावती की बसपा नहीं हुई कमजोर, कमाई में बनी अरबपति, लोकसभा चुनावों में सभी को पटखनी देने को तैयार
Published on:
08 Feb 2018 12:41 pm
Also Read
View All