एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी का मायावती की बहुजन समाज पार्टी पर जरा भी असर नहीं पड़ा। विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी ने खूब चंदा कमाया। जिन पांच प्रमुख पार्टियों ने अपनी सालाना आय चुनाव आयोग के सामने घोषित की है उन सबकी मिलाकर कुल इनकम 299.54 करोड़ रुपए है। इसमें बहुजन समाज पार्टी की हिस्सेदारी 57.95 फीसदी है। दूसरे नंबर पर सीपीएम है, जिसकी हिस्सेदारी 33.47 फीसदी है।