
गोरखपुर। पूरे यूपी में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार एनकाउंटर कर रही लेकिन बावजूद इसके न अपराध में कमी आ रही न ही अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे। मुख्यमंत्री के जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अभी शुक्रवार की शाम को प्रस्तावित एम्स के पास लूट की कोशिश में हुई फायरिंग की पड़ताल चल ही रही थी कि रात में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी का बदमाशों ने राह चलते गला रेत दिया। यह वारदात पैडलेगंज केपास की है। गंभीर हाल में रात में युवती को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह उसकी हालत और बिगड़ने लगी। डॉक्टर्स ने लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस युवती की सहेली, परिचितों से बातचीत के साथ उसकी सेलफोन से काॅल डिटेल की पड़ताल कर रही।
कुशीनगर के हाटा की रहने वाली पीड़िता सुनीता चैहान शहर के पैडलेगंज के पास एक प्राइवेट हास्टल में रहती है। वह एक हाॅस्पीटल में स्वास्थ्यकर्मचारी है। रोज की भांति शुक्रवार की रात में वह अपने क्वार्टर पर जा रही थी। साइकिल से जा रही सुनीता को बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। युवती के गिरते ही उसपर चाकू से वार कर दिया। बदमाशों ने उसका गला रेता तो वह चिल्लाई। चाकू की तेज धार से उसकी गर्दन पर चोटें आई और खून बहने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके पहले बदमाश फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसके अस्पताल पहुंचवाया। जहां से डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। सुनीता की हालत मेडिकल काॅलेज में नाजुक बनी हुई थी। सुबह हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में बाराबंकी के पास ही उसने दम तोड़ दिया।
युवती के साथ हुए इस वारदात की वजह क्या है यह अभी पुलिस जांच में ही सामने आएगा। इस वारदात के बाद शहर में एंटी रोमियो दस्ता पर भी सवाल उठ रहे।
बता दें कि सुनीता चैहान और उसकी सहेली पैडलेगंज में कमरा लेकर रहते थे। लेकिन दो-तीन दिन पहले ही उसकी सहेली दूसरी जगह शिफ्ट हो गई। सुनीता भी दो-चार दिन में कमरा खाली करने वाली थी। मकान मालिक के अनुसार महीने की नौ तारीख को किराया पूरा होता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
Published on:
04 Feb 2018 04:13 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
