Personal Finance

Investment in Gold Bond: Sovereign Gold Bonds में निवेश करने का आखिरी दिन, 57,000 रूपए पर पहुंचा सोने का दाम

RBI की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ( Sovereign Gold Bond ) स्कीम की पांचवी किस्त के जरिए निवेश ( invest in gold ) का आज आखिरी दिन है 57000 रुपए के स्तर पर पहुंच चुकी है सोनेकी कीमतें
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2020, 4:52 PM IST
sovereign gold bond
sovereign gold bond

नई दिल्ली : बैंक जमा ( BANK DEPOSITS ) और बाकी निवेश पर ब्याज दरे ( INTEREST RATES ) घटा चुके हैं लेकिन सोने की कीमते हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है । और एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वक्त में भी ये और भी बढ़ेंगे । ऐसे में हर कोई सोने में निवेश ( GOLD INVESTMENT ) करना चाहता है । सोने की कीमतें आज 57000 के स्तर को छू रही है और अगर आपको लग रहा है कि काश सोना सस्ता होने पर आपने खरीद लिया होता तो आज आपके पास आखिरी मौका है बाजार भाव से सस्ते में सोना खरीदने का मौका । दरअसल RBI की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ( Sovereign Gold Bond ) स्कीम की पांचवी किस्त के जरिए निवेश ( invest in gold ) का आज आखिरी दिन है । इस स्कीम के तहत आरबीआई ने सोने का का इश्यू प्राइस 5,334 रुपए प्रति ग्राम तय किया है. यानी आप इस भाव सोना खरीद सकते है। इस बॉन्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वालों और भुगतान करने वालों को प्रति ग्राम के हिसाब से 50 रुपए की छूट मिलेगी। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस 5,284 रुपये प्रति ग्राम रह जाएगी।

क्या होगा फायदा- ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि आपको बाजार से सस्ती कीमत पर सोना मिल जाएगा इसके अलावा आपने ध्यान दिया होगा कि फिलहाल सोना ही निवेश का सबसे शानदार साधन है।

टैक्स ( TAX ) में भी मिलेगी छूट- गोल्ड बॉन्ड ( GOVT GOLD BONDS ) में निवेश करने वाला व्यक्ति अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं इस स्कीम के तहत आप कम से कम एक ग्राम तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि इसमें निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। स्कीम के तहत निवेश पर 2.5 % सालाना ब्याज मिलेगा।

Updated on:
7 Aug 2020, 4:52 PM IST
Published on: