Personal Finance

Loan Moratorium Extension : HDFC और Axis Bank ने दी Customers को EMI से राहत

दोनों प्राइवेट बैंकों ने लोन Loan Moratorium को 31 अगस्त तक किया Extend पहले से Loan Moratorium लेने वालों को भी दोबारा से करना होगा अप्लाई
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2020, 12:42 PM IST
HDFC And Axis Bank
Loan moratorium extension: HDFC, Axis Bank provide relief to customers

नई दिल्ली। देश के दो सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों ने अपने ग्राहकों ईएमआई ( EMI ) से राहत देते हुए 31 अगस्त तक लोन मोराटोरियम पीरियड ( Loan Moratorium Period ) को बढ़ा दिया है। ग्राहकों को टर्म लोन की ईएमआई ( Term Loan EMI ) और क्रेडिट कार्ड बिल ( Credit Card Bills ) के भुगतान के लिए अब तीन महीने के लिए मोहलत मिल गई है। इससे कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर दोनों बैंकों की ओर से क्या घोषणाएं की गई हैं।

इन लोगों को मिलेगी मोराटोरियम की सुविधा
- एचडीएफसी के अनुसार एक मार्च, 2020 से पहले किसी भी तरह का रिटेल लोन (होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन) लेने वाले कस्टमर फायदा ले पाएंगे।
- एक्सिस बैंक की ओर से भी प्रोडक्ट्स पर तीन माह तक मोराटोरियम देने का विकल्प दिया है।

दोबारा से करना होगा अप्लाई
एचडीएफसी के अनुसार मार्च से मई तक मोराटोरियम लेने वालों को भी नए सिरे से आवेदन करना होगा।
- मोराटोरियम का विकल्प चुनना चाहते हैं तो फिलहाल एक माह के लिए इसका चुनाव कर सकते हैं।
- अगर वित्तीय हालत में सुधार नहीं होता है तो फिर से जुलाई, अगस्त के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

वेबसाइट पर होगा अप्लाई
- लोन मोराटोरियम के लिए अप्लाई बैंक की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।
- बैंक की वेबसाइट पर जाकर आपको मोराटोरियम ऑप्ट करने का विकल्प चुनना होगा।
- मोराटोरियम को ऑप्ट नहीं करना चाहते हैं तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं।
- ड्यू डेट पर अकाउंट से ईएमआई की राशि की राशि कट जाएगी।

RBI ने की थी घोषणा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक सप्ताह पहले लोन मोराटोरियम को आगे बढ़ाने की घोषणा की थी। बैंक अपने रिटेल ग्राहकों को ईएमआई का भुगतान अगस्त तक नहीं करने की छूट दे रहे हैं। सबसे पहले देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लोन मोराटोरियम एक्सटेंशन किया था।

Updated on:
2 Jun 2020, 12:42 PM IST
Published on: