Personal Finance

बैंकों के मर्जर पर PNB बोर्ड करेगा बैठक, विलय पर किया जाएगा विचार

OBC, यूनाइटेड बैंक के विलय पर PNB बोर्ड की बैठक जल्द PNB ने इस बारे में शेयर बाजार को जानकारी दी है
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 10:49 AM IST
pnb

नई दिल्ली। बैंकों के मर्जर की घोषणा के बाद पंजाब नेशनल बैंक बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ( OBC ) एवं यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और पीएनबी के विलय की घोषणा कर दी गई है। सरकार के इसी फैसले पर जल्द ही बैंकों के निदेशक मंडल बैठक करेंगे। बैठक में विलय को लेकर बातचीत की जाएगी।


शेयर बाजार को दी जानकारी

पीएनबी ने इस बारे में शेयर बाजार को जानकारी देते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय से मिली सूचना के मुताबिक सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था ने फैसला किया है कि पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया रिजर्व बैंक से सलाह के बाद विलय पर विचार कर सकते हैं।


निदेशक मंडल के साथ होगी बैठक

इसी बीच कॉरपोरेशन बैंक ने भी कहा है कि विलय पर चर्चा के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलाई जाएगी। कॉरपोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में किया जाना है। कॉरपोरेशन बैंक ने शेयर बाजारों को जानकारी दी कि निश्चित अवधि के भीतर विलय पर चर्चा के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलाई जाएगी।


नहीं हुआ तारीखों का एलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के 10 सरकारी बैंकों के मर्जर की घोषणा की है। सीतारमण के इस ऐलान के बाद देश में सिर्फ 12 सरकारी बैंक रह जाएंगे। बैंकों के मर्जर का सबसे ज्यादा असर खाताधारकों पर होगा। बता दें पीएनबी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का, केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का एवं इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का विलय किया जाना है। फिलहाल बैंकों के मर्जर की तारीखों को लेकर अभी तक कोई एलान नहीं किया गया हैं। जल्द ही बैंकों की तारीखों का एलान भी कर दिया जाएगा।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
1 Sep 2019, 10:49 AM IST
Published on: