Personal Finance

Post Office की पैसा डबल करने वाली स्कीम, 1 लाख के बदले मिलेंगे 2 लाख, जानें ब्याज दर?

-Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: बाजार में ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं, जहां निवेश करने पर आपको डबल रिटर्न ( Double Return on Investment ) मिलता है। -इन सब में पैसा डूबने का जोखिम भी रहता है। इसलिए पैसा दोगुना करने के लिए सही स्कीम और सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है। -पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra- KVP ) योजना सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

2 min read
Oct 07, 2020

नई दिल्ली।
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: बाजार में ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं, जहां निवेश करने पर आपको डबल रिटर्न ( Double Return on Investment ) मिलता है। लेकिन, इन सब में पैसा डूबने का जोखिम भी रहता है। इसलिए पैसा दोगुना करने के लिए सही स्कीम और सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की किसान विकास पत्र ( Kisan Vikas Patra- KVP ) योजना सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। किसान विकास पत्र योजना में गारंटी से पैसा डबल किया जा सकता है। यहां निवेश करने पर बेहतर रिटर्न की गारंटी मिलती है। सबसे अच्छी बात है कि इस योजना को खुद सरकार संचालित करती है। ऐसे में पैसे डूबने का डर भी नहीं है।

124 महीने में डबल होंगे पैसे
किसान विकास पत्र योजना में आपका निवेश किया हुआ पैसा 124 महीने में डबल हो जाएगा। 2021 की दूसरी तिमाही यानी 30 सितंबर तक इसकी ब्याज दर 6.9 फीसदी तय की गई है। अगर आप इस योजना में एकमुश्त एक लाख रुपये की राशि निवेश करते हैं, तो आपको मेच्योरिटी पर 2 लाख रुपये रिटर्न में मिलेंगे।

योजना के फायदे
किसान विकास पत्र योजना में आपको कई सुविधाएं मिलती हैं। यह वन टाइम डिपॉजिट इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें आपको गारंटी के साथ पैसा दोगुना करने की सहुलियत मिलती है। आप इसे ढाई साल बाद भुना सकते हैं। इसके अलावा योजना को दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है। किसान विकास पत्र योजना में नॉमिनेशन की सुविधा भी जाती है।

कौन कर सकता है निवेश?
18 साल के बाद कोई भारतीय किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकता है। खास बात है कि इस योजना में आपको सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट की भी सुविधा मिलती है। हालांकि, इस योजना में नाबालिग भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी देखरेख अभिभावक को करनी होगी।

Published on:
07 Oct 2020 12:59 pm
Also Read
View All