27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office: FD से ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो यहां करें निवेश, 10 साल में डबल होगा पैसा

-Post Office Schemes: हर व्यक्ति ऐसी जगह निवेश ( Best Investment Plans ) करना चाहता है, जहां उसको सबसे अच्छा रिटर्न मिले।-बैंक एफडी की ब्याज दरों में लगातार कटौती कर रहे हैं।-पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना ( Post Office Time Deposit Account ) में आपको एफडी से ज्यादा ब्याज मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 6 Oct 2020, 3:58 PM IST

post office time deposit higher interest rates bank fd know details

Post Office: FD से ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो यहां करें निवेश, 10 साल में डबल होगा पैसा

नई दिल्ली।
Post Office Schemes: हर व्यक्ति ऐसी जगह निवेश ( Best Investment Plans ) करना चाहता है, जहां उसको सबसे अच्छा रिटर्न मिले। देश में निवेश के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन एफडी ( Bank FD ) को माना जाता है। बैंक एफडी की ब्याज दरों में लगातार कटौती कर रहे हैं, इसलिए पोस्ट ऑफिस की योजनाओं आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना ( Post Office Time Deposit Account ) में आपको एफडी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। साथी आपको पैसों की सुरक्षा की गारंटी भी मिलेगी।

Post Office ने सेविंग स्कीम्स के बदले नियम, महज एक विड्रॉल फॉर्म से कर सकेंगे ये दो काम

10 साल में डबल होगा पैसा
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में आपको कई फायदे मिलेंगे। सबसे अच्छी बात है कि बैंक एफडी से ज्यादा आपको यहां अधिक रिटर्न मिलेगा। अगर आप एक से तीन साल तक एफडी कराते हैं तो आपको 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा, वहीं अगर आप 5 साल तक निवेश करेंगे तो आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में 6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा तो 10.74 साल बाद आपका पैसा डबल हो जाएगा। वहीं, एसबीआई में 5.7 फीसदी सालाना ब्याज के हिसाब से 12.63 साल में पैसे डबल होंगे।

कौन खुलवा सकता है अकाउंट
इस स्कीम में कोई भी सिंगल व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है। इसके अलावा ज्वॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। वहीं, 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर पैरेंट्स अकाउंट खोल सकते हैं। इसे 6 महीने से पहले बंद नहीं किया जा सकता।

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को हर साल अलग से मिलेंगे 36 हजार रुपये, जानें कैसे मिलेगा फायदा

सबसे अच्छी बात है कि 5 साल के निवेश पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। पोस्ट ऑफिस एफडी खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम 1000 रुपये जमा करने होते हैं। इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप डाकघर की किसी भी शाखा में इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। आप एक खाते को दूसरे को आसानी से ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग