27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को हर साल अलग से मिलेंगे 36 हजार रुपये, जानें कैसे मिलेगा फायदा

-PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( PM Kisan Samman Nidhi ) से गरीब किसानों को काफी फायदा मिल रहा है। -प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 3 किश्त में 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। -इसके साथ ही किसान पीएम किसान मानधन योजना ( PM Kisan Maan Dhan Yojana ) के लिए भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 6 Oct 2020, 12:15 PM IST

pm kisan samman nidhi linked to kisan maandhan pension scheme

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को हर साल अलग से मिलेंगे 36 हजार रुपये, जानें कैसे मिलेगा फायदा

नई दिल्ली।
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ( PM Kisan Samman Nidhi ) से गरीब किसानों को काफी फायदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 3 किश्त में 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना से अब तक 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को जोड़ा जा चुका है। इसके साथ ही किसान पीएम किसान मानधन योजना ( PM Kisan Maan Dhan Yojana ) के लिए भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसमें किसी तरह के कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होगी।

PM-SYM: 15 हजार रुपये से कम है सैलरी तो हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

क्या है पीएम किसान मानधन
पीएम किसान मानधन योजना के तहत छोटे व सीमांत किसानों को 60 वर्ष के बाद हर महीने पेंशन उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के तहत हर महीने 3 हजार रुपये यानी 36 हजार सालाना पेंशन दी जाती है। लेकिन, अगर आपका पीएम किसान में खाता है तो उसके तहत मिलने वाली किस्त में से ही हर महीने के हिसाब से साल भर का अंशदान करने का विकल्‍प है।

हर साल मिलेंगे 36000 रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3 किस्त में किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। वहीं, पेंशन योजना में कम से कम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये का निवेश करना होता है। ऐसे में आपका सालाना योगदान 2400 रुपये होता है, जो आपकी सम्मान निधि में मिली राशि से कटेंगे। इसके बाद 60 की उम्र होने के बाद आपको 3 हजार रुपये महीने पेंशन का लाभ मिलने लगेगा।

आसानी से करें रजिस्ट्रेशन
पीएम-किसान सम्मान निधि से जुड़े किसान बिना किसी कागजी कार्रवाई के पीएम मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Post Office: इस योजना में रोजाना 100 रुपये से कैसे बनेंगे 5 लाख रुपये? यहां जानें पूरी जानकारी

कैसे कर सकते हैं आवेदन
किसान पीएम किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर ( CSC ) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आपको आधार कार्ड, 2 फोटो और बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी की नकल आदि की जरूरत होगी। योजना में आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग