27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM-SYM: 15 हजार रुपये से कम है सैलरी तो हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

-Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana: अगर आपकी कमाई 15 हजार से रुपये कम है तो आप मोदी सरकार की पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं।-इस योजना में आपको हर महीेने 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी। -इस योजना का नाम पीएम श्रम योगी मानधन योजना PM-SYM योजना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 6 Oct 2020, 11:09 AM IST

नई दिल्ली।
Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana: अगर आपकी कमाई 15 हजार से रुपये कम है तो आप मोदी सरकार की पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में आपको हर महीेने 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी। इस योजना का नाम पीएम श्रम योगी मानधन योजना PM-SYM योजना है। पीएम श्रम योगी मानधन योजना ( PM Shram Yogi Mandhan Yojana ) में लाभार्थियों को 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपये या सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन ( Pension Scheme ) मिलेगी।

हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में कोई भी निवेश कर सकता है। इस योजना में 55 रुपये से 200 रुपये मंथली योगदान किया जा सकता है। जहां 18 साल की उम्र आवेदन करने वाले को हर महीने 55 रुपये योगदान देना होगा। वहीं, 30 साल की उम्र में आवेदन करने वालों को 100 रुपये और 40 साल वालों को 200 रुपये योगदान देना होगा। अगर आपने 18 साल की उम्र आवेदन किया है, तो आपको सालाना 660 रुपये निवेश करना होगा। इससे 42 साल तक आपका कुल निवेश 27,720 रुपये का होगा। वहीं, आपको हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन आजीवन मिलेगी। सबसे अच्छी बात है कि आपके योगदान जितना ही सरकार भी योगदान करेगी।

कौन कर सकता है आवेदन
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। इसके लिए असंगठित क्षेत्र के लोग खाता खोल सकते हैं। वहीं, जिनकी कमाई 15 हजार रुपये से कम है। अगर आपका EPF/NPS/ESIC खाता पहले से है तो आप खाता नहीं खोल पाएंगे।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में आवेदन के लिए आपको CSC सेंटर पर जाना होगा। इसके बाद वहां आधार कार्ड समेत कई जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा और श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा। आप इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग