27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office: इस योजना में रोजाना 100 रुपये से कैसे बनेंगे 5 लाख रुपये? यहां जानें पूरी जानकारी

-Post Office Recurring Deposit: पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं हैं, जहां आप कम निवेश ( Best Investment Plans ) में भी अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। -पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट ( RD ) स्कीम में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।-इस स्कीम में आप न्यूनतम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 5 Oct 2020, 4:24 PM IST

post office recurring deposit rd latest interest rates know details

Post Office: इस योजना में रोजाना 100 रुपये से कैसे बनेंगे 5 लाख रुपये? यहां जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली।
Post Office Recurring Deposit: पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं हैं, जहां आप कम निवेश ( Best Investment Plans ) में भी अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट ( RD ) स्कीम में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इस स्कीम में आप न्यूनतम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस योजना में आपको निश्चित ब्याज तो मिलेगा ही, साथ ही पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। बता दें कि Post office में निवेश करते वक्‍त योजना की निवेश अवधि को ध्‍यान में रखना चाहिए।

PM Kisan Samman Nidhi: अब किसानों के खाते में 6000 की जगह आएंगे 10,000 रुपये, ऐसे मिलेगा लाभ

कितना मिलेगा ब्याज?
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट पांच साल के लिए खोल सकते हैं। फिलहाल इस स्कीम में 5.8 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। बता दें कि भारत सरकार अपनी सभी लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर की हर तिमाही पर घोषणा करती है।

100 रुपये से शुरू करें निवेश
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में मिनिमम 100 रुपये निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में तय ब्याज के हिसाब से रिटर्न मिलता है। बता दें कि आरडी में अधिकतम मेच्योरिटी पीरियड 10 साल तक है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट ( Post Office RD ) अकाउंट पांच साल के लिए खोल सकते है, लेकिन आप इसे आगे भी बढ़ा सकते हैं। खास बात है कि इसमें आप ऑनलाइन पैसे भी जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट में में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा है।

New Pension Scheme में हर महीने मिलेगी 6000 रुपये की पेंशन, ऐसे करें आवेदन

कैसे बनेंगे 5 लाख रुपये?
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आपको रोज 100 रुपये यानी महीने में 3 हजार रुपये 10 साल के लिए निवेश करना होगा। इस दौरान आपका कुल निवेश 3.60 लाख रुपये होगा और मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से आपको कुल पांच लाख रुपये मिलेंगे। यानी कि आपको पांच लाख रुपये में से 1.40 लाख रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग